Gorakhpur: फर्जी शादी के नाम पर अंतरराज्यीय ठगी गैंग का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

थाना चिलुआताल पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 अभियुक्तों और 1 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह शादी का झांसा देकर लोगों को गोरखपुर बुलाता था और फर्जी शादी रचाकर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर बंधक बनाकर लाखों रुपये की वसूली करता था।

Gorakhpur: थाना चिलुआताल पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 अभियुक्तों और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह शादी का झांसा देकर लोगों को गोरखपुर बुलाता था और फर्जी शादी रचाकर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर बंधक बनाकर लाखों रुपये की वसूली करता था। पुलिस ने इनके कब्जे से 1,66,600 रुपये नकद, दो फर्जी पुलिस पहचान पत्र और दो आधार कार्ड बरामद किए हैं।

वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में की गई। थाना चिलुआताल की टीम ने मुकदमा संख्या 247/26 में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

घर पर कराई जाती थी फर्जी शादी

पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना राजू शर्मा अपने साथियों के साथ मिलकर अन्य राज्यों के लोगों को शादी का झांसा देता था। पीड़ित को लड़की की फोटो भेजकर विश्वास में लिया जाता और फिर उसे गोरखपुर बुलाया जाता। यहां अभियुक्ता शैला देवी के माध्यम से लड़की उपलब्ध कराई जाती और अंकुर सिंह के घर पर फर्जी शादी कराई जाती थी।

3.11 लाख रुपये की रंगदारी  की वसूली

शादी के बाद गिरोह के सदस्य खुद को पुलिस अधिकारी और सिपाही बताकर मौके पर पहुंचते थे। वे पीड़ित और उसके परिजनों को बंधक बनाकर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते और मोटी रकम की वसूली करते थे। इसी तरह एक मामले में पीड़ित से 3.11 लाख रुपये की रंगदारी वसूली गई थी। इस घटना की शिकायत राजस्थान के कोटा सिटी के अनंतपुरा थाने में दर्ज कराई गई थी, जिसे बाद में गोरखपुर स्थानांतरित किया गया।

Gorakhpur: छोटे गांव से बड़ी उड़ान, ऋषिकेश ने SSC CGL में हासिल की सफलता

आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज

गिरफ्तार अभियुक्तों में अंकुर सिंह, राजू शर्मा, धीरेन्द्र यादव उर्फ टुनटुन, रवि चौधरी, मुन्ना जायसवाल, नवमी शर्मा और शैला देवी शामिल हैं। इनमें से कई अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि गिरोह लंबे समय से इस तरीके से लोगों को निशाना बना रहा था। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी

Location :  Gorakhpur

Published :  11 April 2026, 3:02 PM IST

Advertisement