होटल से फ्लाइट तक सब ऑटोमैटिक? गूगल AI मोड से बढ़ी उम्मीदें

गूगल ने भारत में अपना नया एजेंटिक AI मोड लॉन्च किया है, जो अब सिर्फ जानकारी नहीं देगा बल्कि रेस्तरां बुकिंग जैसे काम भी खुद करेगा। यह फीचर Google Maps और वेब डेटा की मदद से पूरी प्रक्रिया ऑटोमैटिक बनाता है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 11 April 2026, 4:20 PM IST
google-preferred

New Delhi: गूगल ने अपने एआई मोड में एजेंटिक क्षमताओं का रोलआउट शुरू कर दिया है, खासकर भारत में। इसका मतलब यह है कि अब गूगल सिर्फ जानकारी नहीं देगा, बल्कि यूजर के लिए काम भी पूरा करेगा। इस नए सिस्टम में AI, सर्च के साथ-साथ बुकिंग और अन्य ऑनलाइन टास्क भी अपने आप कर सकेगा।

अब रेस्तरां बुकिंग होगी आसान

इस नए फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब यूजर्स सीधे गूगल सर्च या क्रोम ब्राउज़र से रेस्तरां ढूंढ और बुक कर सकते हैं। AI अब आपकी पसंद, लोकेशन और समय को समझकर खुद ही सबसे अच्छे विकल्प दिखाएगा और टेबल बुक करने में मदद करेगा।

स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर: गूगल दे रहा है पेड इंटर्नशिप का मौका, ये छात्र अभी कर सकते हैं अप्लाई; जानें डिटेल्स

एजेंटिक AI कैसे करता है काम?

इस तकनीक को “एजेंटिक AI” कहा जा रहा है, जिसका मतलब है कि यह सिर्फ जवाब देने वाला टूल नहीं बल्कि काम करने वाला असिस्टेंट है। यह यूजर की जरूरत समझता है, उपलब्ध विकल्पों को चेक करता है और पूरी प्रक्रिया को बिना बार-बार इनपुट लिए पूरा करने में सक्षम होता है। उदाहरण के लिए अगर कोई यूजर बोले कि “आज रात 8 बजे के लिए दो लोगों की इटैलियन टेबल बुक करो,” तो AI खुद रेस्तरां खोजेगा और बुकिंग तक की प्रक्रिया पूरी कर सकता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • यूजर को इसके लिए ज्यादा कुछ नहीं करना होगा।
  • सबसे पहले Google सर्च या क्रोम ब्राउज़र खोलना होगा।
  • इसके बाद AI मोड या Gemini आइकन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर यूजर अपनी भाषा में कमांड दे सकता है, जैसे रेस्तरां ढूंढना और टेबल बुक करना।
  • AI उसी आधार पर पूरी प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा और उपलब्धता चेक करके मदद करेगा।

5 करोड़ का सोना और चांदी का मुकुट, माघ मेला 2026 में चर्चा का केंद्र है ‘गूगल गोल्डन बाबा’, जानें इनकी पूरी कहानी

कब तक मिलेगा यह फीचर?

यह सुविधा अभी शुरुआती चरण में है और धीरे-धीरे रोलआउट की जा रही है। जिन यूजर्स के फोन और ऐप अपडेट हैं, उन्हें यह फीचर पहले मिल सकता है। बाकी यूजर्स को भी आने वाले समय में इसका अपडेट मिल जाएगा।

Location :  New Delhi

Published :  11 April 2026, 4:20 PM IST

Advertisement