Redmi K100 जल्द होगा लॉन्च, 165Hz डिस्प्ले और 10000mAh बैटरी से होगा लैस

Redmi K100 Launch: रेडमी अपनी K-सीरीज का नया स्मार्टफोन 27 अक्टूबर को चीन में लॉन्च करने जा रहा है। फोन में 10000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite चिप और 165Hz डिस्प्ले जैसी धांसू खूबियां मिलेंगी।

Updated : 19 October 2026, 2:17 PM IST
google-preferred

New Delhi: स्मार्टफोन बाजार में तहलका मचाने के लिए रेडमी अपनी मशहूर के-सीरीज का नया फोन लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी अपने इस अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi K100 को इसी महीने 27 अक्टूबर को सबसे पहले चीन के बाजार में लॉन्च करने वाली है। यह फोन अपनी धांसू बैटरी, दमदार प्रोसेसर और शानदार गेमिंग फीचर्स के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। आइए जानते हैं इस आने वाले फोन में क्या कुछ खास मिलने वाला है।

आकर्षक डिजाइन और नया कलर ऑप्शन

रेडमी ने इस नए फोन के लुक और डिजाइन से जुड़ी कुछ खास जानकारियां साझा की हैं। कंपनी ने इस फोन का नया 'फायरफ्लाई ग्रीन' (Firefly Green) कलर वेरिएंट दिखाया है, जो बेहद खूबसूरत लाइट ग्रीन फिनिश और फ्लैट डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए पंच-होल कटआउट दिया गया है।

इसके पिछले हिस्से यानी रियर पैनल पर एक चौड़ा हॉरिजेंटल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है। फोन को प्रीमियम अहसास कराने के लिए इसमें मेटल फ्रेम दिया गया है। खास बात यह है कि इसके रियर पैनल पर कैमरे के साथ-साथ Bose ट्यूनिंग का लोगो भी मौजूद है, जो बेहतरीन साउंड क्वालिटी का संकेत देता है।

Tech News: टेलीफोटो कैमरा से लेकर शानदार डिस्प्ले तक, Xiaomi 18 में जानें क्या होगा खास?

पावरफुल प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले

परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन बेहद ताकतवर होने वाला है। रेडमी ने कंफर्म किया है कि इस फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जाएगा। इसके साथ ही बेहतर ग्राफिक्स और गेमिंग के लिए इसमें एक डेडिकेटेड D2 डिस्प्ले चिप भी जोड़ी गई है। यह डुअल-चिप सेटअप गेमिंग के दौरान बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस और इमेजिंग अपस्केलिंग में मदद करता है।

फोन में 6.9 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz का हाई रिफ्रेश रेट इसे बेहद स्मूथ बनाता है। यह डिस्प्ले सुपर पिक्सल टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो 2K जैसी जबरदस्त स्क्रीन क्लैरिटी देता है। कंपनी का दावा है कि इतनी बेहतरीन क्लैरिटी होने के बावजूद इसका पावर कंजम्पशन मात्र 1K डिस्प्ले जितना ही है।

Tech News: Oppo ने लॉन्च किए ये दो नए फोन, जानिए कीमत और पूरी डिटेल

विशाल बैटरी और दमदार कैमरा सेटअप

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी पावरफुल बैटरी है। रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi K100 में 10,000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी जा सकती है, जो 100W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह रेडमी की K-सीरीज का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बन सकता है। इसके अलावा, इसमें 50W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।

कैमरे की बात करें तो फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, शानदार स्टीरियो स्पीकर और सुरक्षा के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी खूबियां मिलेंगी। फोन को धूल और पानी से सुरक्षित रखने के लिए इसे IP68 रेटिंग के साथ उतारा जाएगा। हालांकि, लॉन्च से पहले कंपनी ने अभी इसकी सभी डिटेल्स आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की हैं।

Location :  New Delhi

Published :  19 October 2026, 2:17 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement