हिंदी
हत्या के बाद पीड़ित परिजन और मौके पर पुलिस फोटो सोर्स- एक्स
Amethi: अमेठी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है जहां सपा के नेता की हत्या कर दी गई है। भूमि पर दीवार निर्माण को लेकर बुधवार देर रात विवाद हुआ है जिसमें धारदार हथियार और ईंट-पत्थरों से हुए हमले में सपा बूथ अध्यक्ष रामफल पाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं इस घटना में मृतक के बेटे, बहू, पत्नी और पोते को भी पीटकर घायल कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि घटना के करीब 12 घंटे बाद तक पुलिस ने घायलों का उचित मेडिकल परीक्षण नहीं कराया। उनका कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद पुलिस ने विवाद का स्थायी समाधान निकालने के बजाय केवल समझौता कराने पर जोर दिया, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी और घटना को रोका जा सकता था।
UP Crime: अमेठी में सपा नेता के पिता की हत्या, घर में घुसकर बेटा, बहू, पत्नी और पोते को पीटा
पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि विवाद के दौरान दूसरे पक्ष ने दबाव बनाकर उनसे 50 हजार रुपये वसूले, फिर भी जमीन विवाद समाप्त नहीं हुआ और तनाव लगातार बना रहा। रामफल के परिजनों का कहना है कि इस संबंध में पुलिस को पहले ही जानकारी दे दी गई थी।
Location : Amethi
Published : 18 June 2026, 9:24 PM IST
Topics : amethi Latest News murder SP leader up crime