हिंदी
पत्नी के बाथरूम में पति ने लगाया हिडन कैमरा फोटो सोर्स-Google
Agra News : यूपी के आगरा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। आखिर कोई पति अपनी ही पत्नी के साथ ऐसा कैसे कर सकता है? हालांकि आज के दौर में कुछ भी संभव लगता है। आइए बताते हैं कि पति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसा क्या किया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और केस दर्ज कराना पड़ा।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पति ने अपने ही पत्नी के बाथरूम में हिडन कैमरा लगवा दिए। साथ ही बता दूं कि कार्य में विवाहिता की ननद ने भी सहयोग किया। उसने रिकॉर्डिंग करने के बाद विवाहिता को ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता की मां के मुताबिक बेटी की शादी 26 नवंबर2025 को शमसाबाद रोड निवासी युवक से हुई थी, ससुराल वालों ने युवक की हैदराबाद में मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी बताई थी।
वहीं शादी में करीब एक करोड़ रुपया खर्चा किया था। आरोप है कि शादी के बाद सास-ससुर और ननद ने 21 लाख रुपये और कार की मांग शुरू कर दी।
बाथरूम में कैमरे लगाकर वीडियो रिकॉर्डिंग
जानकारी के मुताबिक, पति और ननद के कमरे व बाथरूम में कैमरे लगाकर वीडियो रिकॉर्डिंग की और बेटी को ब्लैकमेल किया। वहीं पीड़िता के मां ने बताया बेटी को पति के मोबाइल पर सास और ननद के साथ मिलकर उसके साथ गलत करने की साजिश के साक्ष्य मिले। वहीं 15 फरवरी 2026 को मारपीट से बेटी का गर्भपात हो गया। फिलहाल थानाध्यक्ष न्यू आगरा के मुताबिक केस दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
Location : Agra
Published : 26 May 2026, 1:07 PM IST
Topics : Crime News Agra News UP News UP Police