हिंदी
कशिश वर्मा: 10th Topper(Source: Dynamite News)
Lucknow: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें एक बार फिर बेटियों का दबदबा देखने को मिला है। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही स्तरों पर छात्राओं ने शीर्ष स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रदेश भर में करीब 52 लाख से अधिक परीक्षार्थी इस परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिनका इंतजार आज दोपहर आधिकारिक घोषणा के साथ समाप्त हो गया। बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्षों की तरह इस बार भी लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों की तुलना में बेहतर रहा है।
यूपी बोर्ड परीक्षा कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, छात्राओं ने मारी बाजी, देखिये टॉपर्स की सूची#UPBoardResult2026, #UPMSP, #IntermediateResult, #ShikhaVerma, #UPBoard12thTopper, #UPBoardTopper, #GirlPower, #UPNews, #BoardResult2026, #UPBoardResult, #TopperList2026, #EducationNews,… pic.twitter.com/iyjgzlJArY
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 23, 2026
हाईस्कूल यानी 10वीं की परीक्षा में इस साल दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर सबको चौंका दिया है। सीतापुर जिले की कशिश वर्मा और बाराबंकी की रहने वाली अंशिका वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य में टॉप किया है। कशिश वर्मा ने सीतापुर के महमूदाबाद स्थित बाबू राम सावित्री देवी स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है, वहीं अंशिका ने बाराबंकी जिले का मान बढ़ाया है। इन दोनों ही मेधावियों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर कड़ी मेहनत को दिया है।
इस वर्ष के परिणामों में सीतापुर जिला और विशेष रूप से महमूदाबाद का बाबू राम सावित्री देवी स्कूल सफलता के केंद्र के रूप में उभरा है। 12वीं कक्षा में भी इसी स्कूल की छात्रा शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक पाकर पूरे उत्तर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। इतना ही नहीं, इसी स्कूल की एक अन्य छात्रा अर्पिता ने भी 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 97.33 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश की मेरिट सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है। एक ही विद्यालय से राज्य की दो मुख्य श्रेणियों में टॉपर निकलना इलाके के लिए गर्व का विषय बना हुआ है।
UP Board 2026 Toppers List: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की पूरी सूची देखिये
यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्राओं ने मारी बाजी, देखिये 10वीं के टॉपर्स की सूची#UPBoardResult2026, #UPMSP, #UPBoardTopper, #KashishVerma, #AnshikaVerma, #GirlPower, #UPBoard10thResult, #BoardResult2026, #UPNews, #EducationUpdate, #UPBoardResult, #TopperList, #ShaktiSwaroopa,… pic.twitter.com/hMaacQ69c7
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 23, 2026
इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा की व्यापकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट को मिलाकर कुल 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। बोर्ड द्वारा जारी विस्तृत विवरण के अनुसार, मेधावी सूची में शामिल अधिकांश छात्र ग्रामीण परिवेश और साधारण परिवारों से संबंध रखते हैं।
Location : Lucknow
Published : 23 April 2026, 5:22 PM IST
Topics : Breaking News Kashish Verma Result 2026 Sitapur UP Board