हिंदी
पुलिस कस्टडी में आरोपी (Img: Google)
New Delhi: दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में हुए सनसनीखेज मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सीनियर IRS अधिकारी की 22 साल की बेटी की हत्या के आरोपी राहुल मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे साकेत कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से अभी और पूछताछ करनी है। इसके लिए उसे क्राइम सीन पर ले जाया जाएगा, ताकि पूरी घटना को दोबारा समझा जा सके। साथ ही जांच के सिलसिले में उसे अलवर भी ले जाया जा सकता है।
इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प बात यह है कि आरोपी तक पहुंचने में डिजिटल सुरागों ने बड़ी भूमिका निभाई। पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद राहुल मीणा करीब ढाई लाख रुपये और कुछ गहने लेकर फरार हो गया था। उसके पास अपना मोबाइल फोन नहीं था, इसलिए उसने एक चोरी का फोन इस्तेमाल किया ताकि पुलिस से बच सके।
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। इसी बीच पता चला कि आरोपी द्वारका के एक होटल में छिपा हुआ है। वहां वह होटल के WiFi का इस्तेमाल कर इंटरनेट चला रहा था।
इतना ही नहीं आरोपी अपने एक रिश्तेदार से इंस्टाग्राम के जरिए लगातार बात कर रहा था, जो गुरुग्राम में रहता है।
दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी के साथ दरिंदगी के बाद हत्या… नौकर पर शक!
पुलिस ने इंटरनेट डेटा और डिजिटल ट्रैकिंग की मदद से उसकी लोकेशन पता की। रिश्तेदार से पूछताछ के बाद पुलिस को अहम जानकारी मिली, जिसके आधार पर आरोपी को पकड़ लिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि राहुल पहले पीड़िता के घर में काम कर चुका था। उसे परिवार की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी, जिसका फायदा उठाकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की हर एंगल से जांच जारी है।
Location : New Delhi
Published : 23 April 2026, 4:53 PM IST