यूपी में 13 IAS अफसरों के तबादले, गोरखपुर के मंडलायुक्त समेत कई कमिश्नर बदले गए; देखिये सूची

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिये गये हैं। गोरखपुर के मंडलायुक्त समेत कई कमिश्नरों का तबादला कर दिया गया है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 4 August 2026, 4:12 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा गोरखपुर मंडल के मंडलायुक्त के तबादले को लेकर हो रही है। इसके अलावा कई अन्य मंडलों और विभागों में भी बदलाव किए गए हैं।

कई मंडलों को मिले नए अधिकारी

सरकार की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार कई कमिश्नरों और वरिष्ठ अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदला गया है। प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। अधिकारियों के नए पदस्थापन के साथ संबंधित विभागों और जिलों में जल्द ही कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

यहां देखें पूरी सूची-

गोरखपुर के मंडलायुक्त अनिल ढींगड़ा को आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, निदेशक नगर भूमि सीमारोपण तथा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया है।

कृषि, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के सचिव तथा राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक इन्द्र विक्रम सिंह को गोरखपुर का मंडलायुक्त बनाया गया है।

प्रमुख सचिव, कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग रविन्द्र को उनके वर्तमान पद के साथ राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक वैभव श्रीवास्तव को बस्ती का मंडलायुक्त बनाया गया है।

गृह एवं सतर्कता विभाग के सचिव प्रकाश बिन्दु को पीसीडीएफ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

बरेली के मंडलायुक्त भूपेन्द्र एस. चौधरी को प्रशासनिक सुधार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन का सचिव बनाया गया है।

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शम्भु कुमार को बरेली का मंडलायुक्त बनाया गया है।

लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. लोकेश एम. को प्रयागराज का मंडलायुक्त बनाया गया है।

प्रयागराज की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल को उत्तर प्रदेश का श्रमायुक्त बनाया गया है।

राजस्व परिषद, प्रयागराज के सदस्य (न्यायिक) संदीप कुमार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव पुष्प राज सिंह को नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।

नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल को गृह विभाग, उत्तर प्रदेश शासन में विशेष सचिव बनाया गया है।

आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, निदेशक नगर भूमि सीमारोपण तथा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग डॉ. बलकार सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।

Location :  Lucknow

Published :  4 August 2026, 4:12 PM IST

Related News

Advertisement