शोभायात्रा में झूम रही थी महिला, तभी जनरेटर जनरेटर में फंस गए खुले बाल… फिर जो हुआ उसे सुनकार कांप जाएगी रूह

उन्नाव में गणेश विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान खुशी का माहौल अचानक मातम जैसी चिंता में बदल गया। श्रद्धालुओं के साथ चल रही एक महिला के खुले बाल घूमते जनरेटर में फंस गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 21 September 2026, 10:21 AM IST
google-preferred

Unnao: गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली शोभायात्रा में रविवार को उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक महिला के खुले बाल चलते जनरेटर की चपेट में आ गए। बाल घूमते हुए हिस्से में फंसने के बाद तेजी से खिंचते चले गए। हादसा इतना गंभीर था कि महिला मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया।

झूमते-झूमते अचानक मच गई चीख-पुकार

यह दर्दनाक घटना गंगाघाट इलाके के प्रेमनगर से जुड़ी बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, घर के बाहर गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई थी। रविवार को प्रतिमा के विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं की शोभायात्रा निकली।

यात्रा में गांधी नगर निवासी बच्चा सोनकर भी शामिल थीं। श्रद्धालु भक्ति और उत्साह के साथ कानपुर के गोलाघाट की ओर बढ़ रहे थे। बताया गया कि जब यात्रा नवीन पुल के पास पहुंची, तभी महिला के खुले बाल जनरेटर के घूमते हुए हिस्से में फंस गए। कुछ ही पलों में बाल मशीन के घूमते हिस्से में लिपटते चले गए। अचानक हुए इस हादसे से शोभायात्रा में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोगों ने तुरंत महिला को संभाला, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं।

ये भी पढ़ें- देवरिया में ठीक बताई गई सड़क, लेकिन गड्ढों ने खोल दी पोल; अंबेडकरनगर में बाइक सवार छात्रा गिरी

पहले हैलट फिर लखनऊ रेफर

हादसे के बाद महिला को बेहोशी की हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उनकी हालत गंभीर बताई। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिवार के मुताबिक महिला के पति मोना लखनऊ में निजी नौकरी करते हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे हादसे

मशीन या झूले के घूमते हिस्से में बाल फंसने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। साल 2024 में कन्नौज के एक मेले में 14 वर्षीय किशोरी अनुराधा के बाल झूले के एक हिस्से में फंस गए थे। गंभीर रूप से घायल किशोरी को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया था।

महाराष्ट्र के यवतमाल में भी एक महिला के बाल जायंट व्हील की मशीनरी में फंसने की घटना सामने आई थी। इसके अलावा अप्रैल 2026 में शामली में झूले की सपाट में बच्ची की चोटी फंसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मार्च 2022 में महाराष्ट्र के महाड में भी मेले के दौरान झूले की सीट में महिला के बाल फंसने का मामला सामने आया था।

ये भी पढ़ें- जिसकी बांहों में तलाशा प्यार, उसी ने बना दी कब्र:पटियाला में कातिल प्रेमी की खौफनाक साजिश से कांपी पुलिस

खुले बाल और घूमती मशीनरी से बढ़ता है खतरा

ऐसी घटनाएं एक बार फिर सवाल खड़ा करती हैं कि धार्मिक जुलूस, मेले और सार्वजनिक कार्यक्रमों में मशीनों और जनरेटर के आसपास सुरक्षा के इंतजाम कितने जरूरी हैं। खासकर घूमते हुए शाफ्ट और खुले हिस्सों के पास बाल या कपड़े पहुंचने पर कुछ ही सेकंड में बड़ा हादसा हो सकता है।

उन्नाव की इस घटना ने शोभायात्रा में शामिल लोगों को भी झकझोर दिया है। जिस यात्रा में कुछ देर पहले तक भक्ति और उत्साह का माहौल था, वहीं अचानक चीख-पुकार सुनाई देने लगी। फिलहाल महिला का इलाज जारी है।

Location :  Unnao

Published :  21 September 2026, 10:21 AM IST

Related News

Advertisement