गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे थे युवक, सुबह फैला करंट; 4 की मौत, 3 घायल
मध्य प्रदेश के मंडला में गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे युवकों के साथ दर्दनाक हादसा हुआ। सुबह करीब 5:30 बजे अचानक पंडाल में करंट फैल गया। इसकी चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।