UGC के विरोध में आगरा में भारी हंगामा: ट्रैक्टर मार्च के दौरान पुलिस से झड़प, यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा लंबा जाम

आगरा में यूजीसी के विरोध में यूजीसी मुक्ति मोर्चा का ट्रैक्टर मार्च उग्र हो गया। पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर रोके जाने पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचकर जोरदार हंगामा किया, जिससे वाहनों का लंबा जाम लग गया।

Updated : 20 September 2026, 2:10 PM IST
google-preferred

Agra: आगरा में यूजीसी (UGC) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन उस समय उग्र हो गया, जब यूजीसी मुक्ति मोर्चा के आह्वान पर निकाले जा रहे ट्रैक्टर मार्च को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़कर यमुना एक्सप्रेसवे पर कब्जा कर लिया। इससे एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

खंदौली के मुड़ी चौराहे पर शुरू हुआ था धरना

इस विरोध प्रदर्शन की शुरुआत शनिवार देर रात आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र स्थित मुड़ी चौराहे से हुई। यूजीसी मुक्ति मोर्चा के सदस्यों ने वहां धरना शुरू किया था। धीरे-धीरे मौके पर भारी संख्या में ट्रैक्टर जुटने लगे। हालांकि मोर्चा ने पहले 20 सितंबर को ट्रैक्टर मार्च निकालने की घोषणा की थी, लेकिन कार्यकर्ता तय समय से पहले ही शनिवार रात को धरने पर बैठ गए थे। मोर्च के पदाधिकारियों की योजना थी कि मुड़ी चौराहे से ट्रैक्टर मार्च निकालकर आगरा कलेक्ट्रेट पहुंचा जाए और वहां जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाए।

Mainpuri Breaking: पुलिस का बड़ा अभियान, एक साथ 29 आरोपी गिरफ्तार; वारंटी-वांछितों पर शिकंजा

पुलिस और प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत, तोड़ी बैरिकेडिंग

रविवार को जब प्रदर्शनकारी अपने ट्रैक्टरों के साथ आगे बढ़े, तो पुलिस-प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए थे। रास्ते में भारी बैरिकेडिंग लगाई गई थी। जैसे ही ट्रैक्टर लेकर प्रदर्शनकारी वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर भीड़ और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और झड़प शुरू हो गई। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़ डाला और सीधे यमुना एक्सप्रेसवे पर जा पहुंचे।

यमुना एक्सप्रेसवे पर मचा हंगामा, लगा लंबा जाम

बैरिकेडिंग तोड़कर यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम और भारी भीड़ के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। देखते ही देखते वहां वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण जाम लग गया, जिससे आवागमन करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Ganesh Visarjan 2026: सुबह नहीं हुआ विसर्जन? जानिए गणेश विसर्जन के बचे हुए शुभ मुहूर्त और सही पूजा-विधि

प्रशासन की सख्ती और भारी भीड़ का दावा

प्रशासन पहले से ही इस संभावित ट्रैक्टर मार्च और धरने को लेकर पूरी तरह सतर्क था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की ओर से करीब 80 लोगों को पहले ही नोटिस तामील कराए गए थे। दूसरी ओर, यूजीसी मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान और संपूर्ण समस्या समाधान संगठन के अध्यक्ष अवनीश कुमार वैस ने इस ट्रैक्टर मार्च में हजारों ट्रैक्टरों और करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने का बड़ा दावा किया था।

Location :  Agra

Published :  20 September 2026, 2:10 PM IST

Advertisement