Agra Crime News: साधु की हत्या का 15 घंटे में खुलासा, अपने ही निकले कातिल
आगरा के अछनेरा में साधु धर्मवीर की हत्या का पुलिस ने 15 घंटे में खुलासा किया है। जांच में उनके सगे भतीजे समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस के मुताबिक, 12 लाख रुपये और संपत्ति को लेकर हत्या की साजिश रची गई। आरोपियों से सिलबट्टा, ईंट, गमछा और कपड़े बरामद हुए हैं।