नीतीश कुमार ने राज्य सभा के लिए किया नामांकन, बिहार में नये मुख्यमंत्री की तलाश तेज, जानिये किसके सिर सजेगा CM का ताज?

बिहार की राजनीति के लिए गुरुवार 5 मार्च का दिन बहुत अहम है। आज ही राज्य में नया मुख्यमंत्री तय किया जा सकता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के कई बड़े नेता पटना पहुंच चुके हैं।अब देखना है कि किसके सिर पर ताज सजता है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 5 March 2026, 1:45 PM IST
google-preferred

Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा में नई पारी शुरू करेंगे। नीतीश कुमार ने अभी-अभी राज्यसभा के लिये पटना में अपना पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर अमित शाह भी मौजूद रहे। इसके साथ ही बिहार में नए मुख्यमंत्री की तलाश तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में अपना मुख्यमंत्री बनाने के लिए गोटियां बिठानी शुरू कर दी हैं। केंद्रीय गृमंत्री अमित शाह सहित पार्टी के कई बड़े नेता पटना पहुंच चुके हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पटना पहुंचने पर राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई। हालांकि उनके दौरे को को राज्यसभा चुनाव की रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों की दृष्टि से बताया जा रहा है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक उनके दौरे का असली मकसद राज्य में भाजपा का मुख्यमंत्री तय करना है।

 

भाजपा राज्य में पहली बार किसी भाजपाई के हाथ में मुख्यमंत्री की कमान सौंपने को लालायित है। बताया जाता है कि पार्टी की इसी रणनीति के तहत नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने का रास्ता बन पाया है।

अमित शाह की मौजूदगी में किया नामांकन

जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल  किया। नामांकन के दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

बिठाई जाने लगी हैं गोटिंया

गुरुवार 5 मार्च का दिन बिहार की राजनीति के लिए काफी अहम माना जा रहा है। बताया जाता है कि नामांकन के बाद गृह मंत्री अमित शाह भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में भी शामिल होंगे। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीति और राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि सबसे अधिक चर्चा मुख्यमंत्री पद को लेकर होगी।

Nitish Kumar Rajya Sabha: नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की जताई इच्छा, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कही ये बड़ी बात

किसके सिर सजेगा ताज

नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने की खबर के साथ ही इस बात के अनुमान लगाए जा रहे हैं कि अब उनकी पारी समाप्त होने के बाद राज्य का नया खेवनहार कौन होगा। किस भाग्यशाली नेता के सिर पर ताज पहनाया जाएगा। जाहिर है कि नीतीश के बाद भाजपा का मुख्यमंत्री बनने की प्रबल संभावना है।

मुख्यमंत्री की दौड़ में कई नाम प्रमुखता से उभर रहे हैं। इस रेस में दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा का नाम उछाला जा रहा है। इसले अलावा दिलीप जायसवाल, दीघा से भाजपा विधायक संजीव चौरसिया जैसे नामों की चर्चा हो रही है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी इस दौड़ में बताए जाते हैं।

नीतीश कुमार के लिये हमेशा क्यों नाटकीय रहा मार्च का महीना? जानिये उनसे जुड़े कुछ गजब संयोग और रिकार्ड

नई सरकार का फॉर्मूला

बताया जाता है कि नई सरकार का फॉर्मूला यह निकाला जा रहा है कि जेडीयू के कोटे से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं, जिनमें विजय कुमार चौधरी और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम चर्चा में है। निशां कुमार के उपमुख्यमंत्री बनने की इसलिए भी प्रबल संभावना है कि राज्य में नीतीश कुमार के हटने से जेडीयू कार्यकर्ता बहुत नाराज हैं। वे हंगामे पर उतारु हैं। निशांत के डिप्टी सीएम बनने से उनकी नाराजगी दूर हो सकती है।

Location : 
  • Patna

Published : 
  • 5 March 2026, 1:45 PM IST

Advertisement
Advertisement