नौतनवा में एक घंटे के भीतर दो भीषण सड़क हादसे, हाईवे पर मचा हड़कंप; पांच से अधिक घायल

गोरखपुर–सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक घंटे के भीतर दो भीषण सड़क हादसों ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। लगातार हुई इन दुर्घटनाओं में पांच से अधिक लोग घायल हो गए। दोनों घटनाओं के बाद कुछ समय तक हाईवे पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही और यातायात भी प्रभावित हुआ।

Maharajganj: गोरखपुर–सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक घंटे के भीतर दो भीषण सड़क हादसों ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। लगातार हुई इन दुर्घटनाओं में पांच से अधिक लोग घायल हो गए। दोनों घटनाओं के बाद कुछ समय तक हाईवे पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही और यातायात भी प्रभावित हुआ।

ऑटो–पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत

पहला हादसा नौतनवा थाना क्षेत्र के संपतिहा चौकी के पास हुआ, जहां एक ऑटो और पिकअप वाहन में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद सड़क पर टूटे शीशे और खून के निशान बिखरे पड़े थे।

इस दुर्घटना में ऑटो चालक जाकिर, सुरेंद्र कुमार और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौतनवा भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Photo Gallery: सिंगल चार्ज पर 468 KM का सफर, Tata Punch EV ने की कई कारों की छुट्टी! एक क्लिक में देखें सभी फीचर्स

बाबू पैसिया चौराहे पर ई-रिक्शा और ट्रक की टक्कर

पहले हादसे के कुछ ही देर बाद दूसरा हादसा बाबू पैसिया चौराहे पर हुआ। यहां एक ई-रिक्शा और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक बद्री यादव निवासी नौतनवा समेत नेपाल के बुटवल निवासी बुद्धू सुनार, एरिका सुनार और ऐरिश सुनार घायल हो गए।

सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार अधिकांश घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

हार्दिक पांड्या की GF माहिका ने बर्थडे पर शेयर किए सेक्सी फोटोज

सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

एक घंटे के भीतर दो बड़े हादसों ने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार, ओवरटेकिंग और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी लगातार दुर्घटनाओं की वजह बन रही है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 21 February 2026, 2:06 PM IST

Advertisement
Advertisement