व्यापारी के हत्यारे को पकड़ने की व्यापार मंडल ने की ये बड़ी मांग, जानें क्या है पूरा मामला

रायबरेली में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा से मिला उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लोधी को मर्डर कर अपराधियों ने चाकू और गोली से मार डाला था। पढिये पूरी खबर

रायबरेली:रायबरेली में  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा से मिला। पूर्व 30 जून 2025 की रात को गल्ला व्यापारी सुखदेव लोधी का मर्डर कर अपराधियों ने चाकू और गोली से मार डाला था। और उनकी धर्मपत्नी सरोज को गोलियों से छलनी कर अधमरा छोड़ दिया था। उनका इलाज एम्स रायबरेली में चल रहा था। वह अब अपने घर पर हैं।

Crime in Raebareli: युवक की हालत देख कांप उठे लोग! रेलवे कॉलोनी के पास पड़ा मिला लहूलुहान, सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

व्यापारियों में दहशत का माहौल

जानकारी  के अनुसार आज व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा व जिला प्रभारी विवेक शर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली को ज्ञापन सौंपा और कहां की लगभग एक माह होने को है व्यापारी की घटना का खुलासा नहीं हो सका है स्थानी पुलिस को पीड़ित परिवार की पत्नी ने घटना के पूरे जानकारी दी और पहचान भी बताया है फिर भी पुलिस के हाथ खाली हैं लेकिन महरानीगंज एवं जनपद के व्यापारियों में इस घटना से क्षेत्र में कहीं आने-जाने से व्यापार करने में भय व्याप्त है अगर घटना का खुलासा नहीं होता है तो व्यापारियों में दहशत का माहौल रहेगा व्यापार चौपट हो गया है।

बिहार विधानसभा में दिखा अनोखा नजारा, आरजेडी विधायक इस हाल में पहुंचे सदन; पहनावे पर चर्चा

पीड़ित परिवार पीड़ा के साथ-साथ भय...

महारानीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि बाजार में इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद भी घटना का खुलासा नहीं हो रहा है जिससे व्यापारियों में भारी- भय और रोष व्याप्त है पीड़ित परिवार पीड़ा के साथ-साथ भय व्याप्त कर जीवन जी रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने प्रतिनिधि मंडल से कहां की बहुत जल्द अपराधियों को पकड़ कर पूरे साक्ष्य और तथ्य के साथ खुलासा करेंगे ।उपस्थित रायबरेली नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता नगर महामंत्री संगठन कौशलेंद्र कंचन डलमऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामगोपाल वैश्य कोयला निर्माता संघ के अध्यक्ष सरयू प्रसाद सोनकर शिवम तिवारी आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट: भारत पहली पारी में 358 रन पर ऑलआउट, इंग्लैंड ने की शानदार शुरुआत

 

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 25 July 2025, 5:10 PM IST