हिंदी
महराजगंज: नगर क्षेत्र के मुख्य बस स्टेशन परिसर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लोगों ने एक नाबालिग लड़का और लड़की को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। यह घटना दिनदहाड़े सार्वजनिक स्थल पर हुई, जिससे यात्रियों और स्थानीय नागरिकों में खलबली मच गई। मौके पर तैनात डायल 112 की पुलिस टीम ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, बस स्टेशन के एक कोने में यह नाबालिग जोड़ा अशोभनीय हरकत कर रहा था, जिसे देखकर वहां मौजूद यात्रियों और दुकानदारों ने आपत्ति जताई। सूचना मिलते ही डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और लड़के को पकड़ लिया। इस दौरान लड़की मौके से फरार हो गई।
पुलिस ने लड़के को तत्काल नगर चौकी ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों अभी नाबालिक थे और वे आसपास के क्षेत्रों के निवासी हो सकते हैं। पुलिस अब लड़की की पहचान और उसके ठिकाने का पता लगाने में जुटी है। हालांकि लड़की भगाने में सफल रही।
नगर चौकी प्रभारी ने बताया कि लड़के से पूछताछ की जा रही है और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए बाल कल्याण समिति को भी सूचित किया गया है, ताकि किशोरों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
स्थानीय नागरिकों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए बस स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि किशोरों को ऐसे मामलों में जागरूक करने के लिए स्कूलों और समुदाय स्तर पर विशेष कार्यक्रम चलाए जाएं ताकि इस तरह की घटना दुबारा ना हो।
Location : maharajganj
Published : 5 May 2025, 8:13 PM IST
Topics : bus station premises couple custody Dial 112 Maharajganj Maharajganj News police public place