मेरठ में बहुरानी बनी सास की दुश्मन, इतनी मामूली बात पर कर दिया मर्डर

मेरठ के सरधना क्षेत्र में पारिवारिक संपत्ति के विवाद ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया, जब एक बहू ने अपनी सौतेली सास की हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए बहू, उसके भाई और एक दोस्त को गिरफ्तार किया।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 16 October 2025, 4:54 PM IST
google-preferred

Meerut: मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र में पारिवारिक संपत्ति के लिए हुआ एक विवाद रिश्तों के ताने-बाने को झकझोर कर रख दिया है। एक महिला ने अपनी सौतेली सास की हत्या की साजिश रचकर संपत्ति में अधिक हिस्से की चाहत में रिश्तों का विश्वास तोड़ा। पुलिस ने साजिश का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य आरोपी महिला खुद है।

बहू ने रची सौतेली सास की हत्या की साजिश

आरोपी महिला का नाम कोमल है, जो सरधना क्षेत्र में अपने पति के साथ रहती है। कोमल को अपनी सौतेली सास सीमा देवी से गहरी नाराजगी थी, खासकर तब जब सीमा देवी ने एक बच्चे को गोद लेने की इच्छा जताई। कोमल का मानना था कि यदि परिवार में एक बच्चा आ गया तो उसे संपत्ति में कम हिस्सा मिलेगा। इस भय से प्रेरित होकर कोमल ने अपनी सौतेली सास को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

गुजरात की राजनीति में भूचाल: CM भूपेंद्र पटेल को मंत्रिमंडल का सामूहिक इस्तीफा, 16 मंत्रियों ने एक साथ छोड़ा पद

कोमल ने अपनी साजिश को अंजाम देने के लिए अपने भाई भव्या की मदद ली। भव्या को 1.5 लाख रुपये का लालच देकर कोमल ने उसे हत्या की योजना पर अमल करने के लिए उकसाया। 12 अक्टूबर को भव्या ने नकाब पहनकर घर में घुसकर सीमा देवी पर गोली चला दी। गोली सीमा देवी के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, लेकिन चमत्कारी रूप से उनकी जान बच गई।

पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

घटना के बाद सीमा देवी के पति मुकेश चंद ने सरधना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज़ी से शुरू की। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए दो विशेष टीमों और एक SWAT (देहात) यूनिट गठित की। जांच में जब पुलिस ने भव्या को पकड़ लिया, तो उसने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई 32 बोर की पिस्तौल उसके दोस्त हर्षित ने दी थी। भव्या की निशानदेही पर पुलिस ने हर्षित को गिरफ्तार कर लिया और हथियार भी बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों कोमल, भव्या और हर्षित को गिरफ्तार कर लिया।

पंजाब के DIG हरचरण भुल्लर रिश्वतकांड में गिरफ्तार, CBI ने चंडीगढ़ से दबोचा; जानें पूरा मामला

गिरफ्तारी के बाद खुलासे

मेरठ ग्रामीण क्षेत्र के एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों से कई अहम खुलासे हुए हैं और संपत्ति विवाद के अन्य पहलुओं पर भी जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक इस घटना के पीछे पारिवारिक संपत्ति को लेकर गहरी नाराजगी और लालच काम कर रहे थे, जो इस गंभीर कृत्य तक पहुंच गए।

Location : 
  • Meerut

Published : 
  • 16 October 2025, 4:54 PM IST