ताजमहल पर विदेशी महिला को घूर रहे लड़कों पर भड़का फोटोग्राफर: कैमरे के सामने सिखाया ऐसा सबक, वीडियो वायरल

Taj Mahal Viral Video: ताजमहल पर विदेशी महिला टूरिस्ट को घूर रहे मनचले लड़कों को स्थानीय फोटोग्राफर ने जमकर लताड़ा। कैमरे में कैद हुई पूरी घटना। जानिए कैसे फोटोग्राफर की निडरता की सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 23 September 2026, 2:53 PM IST
google-preferred

Agra: प्यार की निशानी कहे जाने वाले दुनिया के सात अजूबों में शामिल आगरा के ताजमहल से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने भारतीय संस्कृति और मेहमाननवाजी के संदेश पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, इस बार एक स्थानीय फोटोग्राफर के साहसिक कदम ने स्थिति को बिगड़ने से बचा लिया।

दरअसल, ताजमहल परिसर में बैठी एक विदेशी महिला टूरिस्ट को कुछ मनचले लड़के लगातार घूर रहे थे, जिससे वह बेहद असहज (Awkward) महसूस कर रही थी। जब किसी की नजर उन लड़कों की इस हरकत पर नहीं पड़ी, तब वहां मौजूद एक फोटोग्राफर ने निडर होकर उन्हें टोका और जमकर लताड़ लगाई।

वायरल वीडियो में बेनकाब हुई बदतमीजी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'Official_tajmahal.photography' नाम के पेज से शेयर किए गए इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीन लड़के एक जगह खड़े होकर दूर बैठी महिला टूरिस्ट को एकटक ताक रहे हैं। जब फोटोग्राफर वहां से गुजरा, तो उसने तुरंत कैमरा घुमाया और लड़कों के पास आकर सीधे पूछा, "कोई काम है क्या? जो देखने आए हो वो देखो!"

AI डीपफेक से नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल, क्या वर्चुअल दुनिया में अब सुरक्षित नहीं हैं देश की बेटियां?

फोटोग्राफर ने उन्हें समझाते हुए कहा कि आपकी इस हरकत से वह महिला परेशान हो रही है और उसे असहज लग रहा है। जब लड़कों ने बहस करने की कोशिश की, तो फोटोग्राफर ने दोटूक कहा, "दुनिया देख रही है, लेकिन कोई ऐसे जाहिलों की तरह नहीं देख रहा!"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee (@official_tajmahal.photography)

सोशल मीडिया पर फोटोग्राफर की जमकर तारीफ

यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने फोटोग्राफर के इस स्टैंड की जमकर सराहना की। सोशल मीडिया यूजर्स फोटोग्राफर को 'असली किंग' और 'रियल हीरो' बता रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि भारत आने वाले विदेशी मेहमानों की सुरक्षा और सम्मान से समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

सुहाना और गौरी के खड़े रहते SRK ने किया ऐसा काम, वायरल वीडियो देख भड़के फैंस, बोले- ये गलत है!

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "आपने जिस समझदारी और निडरता से इस स्थिति को संभाला, वह वाकई काबिले तारीफ है।" वहीं अन्य यूजर्स का कहना है कि अगर हर नागरिक इसी तरह आवाज उठाए, तो सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं से होने वाली ऐसी हरकतें पूरी तरह बंद हो सकती हैं।

Location :  Agra

Published :  23 September 2026, 2:53 PM IST

Related News

Advertisement