हिंदी
स्कॉर्पियो और थार से घूम रहे थे बदमाश (सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)
Sultanpur: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में कानून को चुनौती देना बदमाशों को भारी पड़ गया। अवैध खनन रोकने गई राजस्व और खनन टीम पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार सुबह ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ की। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए, जबकि कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरी कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।
घटना की शुरुआत बुधवार सुबह करीब पांच बजे हुई, जब कोतवाली नगर पुलिस टीम की घेराबंदी के दौरान वांछित आरोपी राहुल सिंह (निवासी अमिलिया कला) से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से राहुल घायल हो गया, जिसे तुरंत दबोच लिया गया। उसके पास से .32 बोर की अवैध पिस्टल, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार (UP44 AY 6094) बरामद हुई। इसके अलावा इसी मामले में नौशाद और मनोज सिंह को भी अन्य जगहों से गिरफ्तार किया गया।
Hamirpur News: तालाब में मिला आमिर का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप; 2 नवंबर से था लापता
ठीक इसके कुछ घंटों बाद, सुबह करीब 8:45 बजे अखंडनगर थाना क्षेत्र में दूसरी बड़ी मुठभेड़ हुई। यहां पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में अमिलिया कला निवासी संदीप सिंह उर्फ विनय प्रताप और गोसाईगंज क्षेत्र के नकाहा महमूदपुर निवासी प्रशांत सिंह घायल हो गए। पुलिस ने इनके पास से देशी तमंचे, कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट की काली थार गाड़ी बरामद की है।
मुठभेड़ में घायल बदमाश (सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)
यह पूरा एक्शन कोतवाली नगर क्षेत्र में प्रशासनिक टीम पर हुए हमले (मुकदमा संख्या 575/26) के बाद शुरू हुआ। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। पुलिस के इस सख्त रुख से साफ है कि सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और प्रशासनिक अमले पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
Maharajganj: घर पहुंचने के कुछ घंटे बाद युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप
पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपी सामान्य अपराधी नहीं हैं। घायल राहुल सिंह और संदीप सिंह उर्फ विनय प्रताप के खिलाफ हत्या, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, खनन अधिनियम और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
Location : Sultanpur
Published : 4 November 2026, 3:11 PM IST