सुल्तानपुर के नए एसपी विनीत जायसवाल ने संभाला मोर्चा, पत्रकारों के साथ की पहली बैठक

नवागत पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों के साथ परिचयात्मक बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसमस्याओं के समाधान और पुलिस-मीडिया समन्वय को लेकर चर्चा हुई।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 24 August 2026, 5:33 PM IST
google-preferred

Sultanpur News: सुल्तानपुर  के नवागत पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में जिले के पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। पदभार संभालने के बाद एसपी की यह पहली मीडिया बैठक थी, जिसमें उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। एसपी विनीत जायसवाल ने 22 अगस्त को सुलतानपुर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण किया था। इसके बाद सोमवार को उन्होंने मीडिया से संवाद स्थापित करते हुए जिले की मौजूदा स्थिति और पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर जानकारी साझा की।

कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक और पत्रकारों के बीच जिले में अपराध नियंत्रण, पुलिस की कार्यप्रणाली, आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई। एसपी ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता सिर्फ अपराध रोकना नहीं, बल्कि आम लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनना और उनका समाधान करना भी है। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा बनाए रखना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

पुलिस और मीडिया के बेहतर तालमेल पर जोर

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पत्रकारों से पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज की समस्याओं को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और पुलिस व मीडिया के बीच बेहतर संवाद से व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और जनता तक पुलिस की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने की बात कही।

पत्रकारों ने दिए सुझाव

बैठक में मौजूद पत्रकारों ने भी जिले की कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव रखे। साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया।पत्रकारों ने पुलिस और मीडिया के बीच लगातार संवाद बनाए रखने की जरूरत पर भी जोर दिया।

अधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारीगण, विभिन्न समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकार एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक के दौरान पुलिस प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल के साथ जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने पर सहमति बनी।

Location :  Sultanpur

Published :  24 August 2026, 5:33 PM IST

Related News

Advertisement