हिंदी
शौचालय में जाकर खुद को मारी गोली (Image Source: Dynamite News)
Kasganj: उत्तर प्रदेश के कासगंज के गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के गांव रंजीतपुर में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 28 वर्षीय युवक ने घर के शौचालय में जाकर तमंचे से अपने माथे पर गोली मार ली। गोली लगते ही युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना के समय युवक के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है।
मृतक की पहचान रंजीतपुर गांव निवासी सुभाष (28) पुत्र चंद्रभान के रूप में हुई है। बताया गया है कि बुधवार को सुभाष शराब के नशे में घर पहुंचा था। घर पहुंचने के बाद वह शौचालय में चला गया। इसी दौरान उसने तमंचे से अपने माथे पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग तुरंत शौचालय की ओर दौड़े।
जब परिजन मौके पर पहुंचे तो सुभाष खून से लथपथ हालत में पड़ा था। गोली लगने से उसकी मौत हो चुकी थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई और घर में कोहराम छा गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
सुभाष की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के मुताबिक, उसकी शादी करीब पांच साल पहले प्रेमलता से हुई थी। परिवार में पत्नी के अलावा एक साल का बेटा शिवांश भी है। सुभाष की अचानक मौत से पत्नी प्रेमलता और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बदायूं में 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत; चार लोग हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
जिस बच्चे को अभी अपने पिता के साथ जीवन बिताना था, उसके सिर से महज एक साल की उम्र में पिता का साया उठ गया। मासूम शिवांश को अभी इस बात का भी एहसास नहीं है कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। परिवार के लिए यह घटना गहरे सदमे की वजह बन गई है।
परिजनों के मुताबिक, बुधवार को सुभाष शराब के नशे में घर आया था। इसके बाद वह सीधे शौचालय में चला गया। कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब परिवार के लोग वहां पहुंचे तो सुभाष की जान जा चुकी थी।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी कराई जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा। फिलहाल रंजीतपुर गांव में हुई इस घटना से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पत्नी प्रेमलता और एक साल के बेटे शिवांश को छोड़कर सुभाष की इस तरह मौत से परिजन सदमे में हैं।
Location : Kasganj
Published : 11 November 2026, 3:22 PM IST