देवरिया में बाईपास रोड पर कार और बाइक की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, तीन की हालत गंभीर

देवरिया के लार थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर बुधवार सुबह बाइक और कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 11 November 2026, 2:09 PM IST
google-preferred

Deoria: यूपी के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। बाईपास रोड पर एक मोटरसाइकिल और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Deoria News: रील का शौक पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर बंदूक लहराते वीडियो शेयर करना युवक को पहुंचा गया थाने

सुबह करीब 9:50 बजे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 9:50 बजे लार बाईपास रोड पर मोटरसाइकिल से जा रहे तीन लोग सामने से आ रही एक कार से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

Deoria News: रील का शौक पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर बंदूक लहराते वीडियो शेयर करना युवक को पहुंचा गया थाने

मौके पर जुटे स्थानीय लोग

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने का इंतजाम किया। इस घटना के कारण कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस हादसे में अब तक घायल हुए तीनों लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।

Location :  Deoria

Published :  11 November 2026, 2:09 PM IST

Advertisement