‘ऑपरेशन मुस्कान’ से लौटी घर की खुशियां: मां की डांट से नाराज होकर गई थी बच्ची, 4 घंटे में सुल्तानपुर पुलिस ने निकाला ढूंढ

सुल्तानपुर के जयसिंहपुर में 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घर से लापता हुई बालिका को महज 4 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 19 August 2026, 5:35 PM IST
google-preferred

Sultanpur: ऑपरेशन मुस्कान के तहत जयसिंहपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुई बालिका को करीब चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की तत्परता से परिजनों ने राहत की सांस ली।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, थाना जयसिंहपुर क्षेत्र के ग्राम दलपत सहाय का पुरवा चोरमा निवासी सुनील यादव की पुत्री मानवी यादव 18 अगस्त की शाम करीब सात बजे के बाद घर से लापता हो गई थी। रात करीब 11:40 बजे पुलिस को इसकी सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बालिका की तलाश शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें - Sultanpur: ‘सच से पर्दा, अफवाहों पर ताला!’ लम्भुआ में युवती की मौत का पूरा सच आया सामने

बालिका को पुलिस ने किया बरामद

पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर  चारू निगम, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर, थाना प्रभारी जयसिंहपुर एवं थाना प्रभारी मोतिगरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन की। संभावित स्थानों, रास्तों और गलियारों में तलाश के दौरान बालिका को उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित एक गलियारे में सकुशल बरामद कर लिया गया।

मां के डांटे से शुरू हुआ विवाद

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि मां द्वारा डांटे जाने से नाराज होकर बालिका रोते हुए घर से कुछ दूरी पर चली गई थी और गलियारे में बैठते-बैठते वहीं सो गई। उधर, परिजन उसकी तलाश कर रहे थे और पुलिस को भी सूचना दी गई थी।

ये भी पढ़ें - Sultanpur News: साइबर ठगों ने उड़ाए 3 लाख, फिर पुलिस ने पलटा पूरा खेल! पीड़ित को वापस मिली पूरी रकम

पुलिस ने परिजनों को सौंपी बालिका

पुलिस ने आवश्यक पूछताछ एवं तस्दीक के बाद बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चों की सकुशल बरामदगी पुलिस की प्राथमिकता है और प्रत्येक सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Sultanpur

Published :  19 August 2026, 5:35 PM IST

Related News

Advertisement