‘साहब! जमीन दिलाओ या जिंदा जला दो’; जौनपुर कलेक्ट्रेट में 3 लोगों के आत्मदाह के प्रयास से हिली पुलिस, जानिए पूरा मामला

जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर एक परिवार के तीन लोगों ने आत्मदाह का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजा। परिवार का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 19 August 2026, 6:56 PM IST
google-preferred

Jaunpur: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार दोपहर जमीन पर कथित कब्जे के विवाद को लेकर हड़कंप मच गया। बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों ने खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजा।

जमीन पर कब्जे का आरोप

बताया गया कि परिवार के लोग जमीन पर कथित कब्जे की शिकायत को लेकर लंबे समय से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे। परिजनों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

इसी से नाराज होकर बुधवार दोपहर तीनों लोग कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

Jaunpur Crime: दिव्यांग मजदूर की संदिग्ध मौत, पिता का आरोप- बहू ने की बेटे की हत्या, जानिए रिपोर्ट में क्या?

पुलिस ने तीनों को अस्पताल भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ स्थिति को संभाला। तीनों लोगों को तत्काल कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर निकाला गया।

इसके बाद एंबुलेंस की मदद से तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया गया।

Jaunpur News: जनार्दन सिंह हत्याकांड में आया बड़ा फैसला, भाजपा नेता विजय विद्यार्थी समेत दो को उम्रकैद

जमीन विवाद की जांच में जुटा प्रशासन

आत्मदाह के प्रयास की सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने परिवार से घटना के संबंध में जानकारी ली और जमीन विवाद से जुड़े दस्तावेजों व पूर्व में की गई शिकायतों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Jaunpur

Published :  19 August 2026, 6:56 PM IST

Related News

Advertisement