चक्करबाजी! दूसरी महिला संग इश्क लड़ा रहे पति को पत्नी ने पकड़ा, हाईवोल्टेज ड्रामा; पति ने चुना गजब रास्ता

मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ देखना एक पत्नी के लिए भारी पड़ गया। सुपरटेक पामग्रीन सोसाइटी के पास शुरू हुआ सवाल-जवाब कुछ ही देर में सड़क पर हंगामे और मारपीट में बदल गया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 19 August 2026, 6:27 PM IST
google-preferred

Meerut: बुधवार सुबह मेरठ में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सुपरटेक पामग्रीन सोसाइटी के आसपास लोगों का ध्यान खींच लिया। आरोप है कि एक महिला ने अपने पति को दूसरी युवती के साथ देखा तो दोनों को रोककर सवाल-जवाब शुरू कर दिए। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि सड़क पर हंगामा होने लगा और मारपीट तक की नौबत आ गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पति को दूसरी महिला के साथ देखकर भड़का विवाद

बताया जा रहा है कि शिवपुरम निवासी महिला को कुछ समय से अपने पति की गतिविधियों पर शक था। महिला का आरोप है कि उसका पति अक्सर सुपरटेक पामग्रीन सोसाइटी के पास स्थित एक जिम में आता-जाता था। इसी दौरान उसकी एक युवती से नजदीकियां बढ़ने का शक महिला को था।

ये भी पढ़ें- न दरवाजा टूटा, न ताला… फिर भी खाली कर गए तिजोरी! जानिए कैसे आधी रात छत से हुई लाखों की महाचोरी

बुधवार सुबह महिला को जब पति के जिम के आसपास होने की जानकारी मिली तो वह वहां पहुंच गई। वहां उसने पति को दूसरी महिला के साथ देख लिया। इसके बाद उसने दोनों को रोक लिया और पति से सवाल करने लगी।

देखते ही देखते सड़क पर शुरू हो गई मारपीट

आरोप है कि बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। पति के साथ मौजूद महिला ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पति पर भी पत्नी के साथ हाथापाई करने का आरोप लगाया गया है। इसके बाद दोनों महिलाओं के बीच भी मारपीट होने लगी। दोनों ने एक-दूसरे को सड़क पर गिराया और बाल खींचे। अचानक हुए इस हंगामे को देखने के लिए आसपास के लोग भी जमा हो गए। कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बना रहा।

ये भी पढ़ें- सैंपलिंग के नाम पर व्यापारियों में उबाल! खाद्य इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप, SDM के दरबार में पहुंचा गुस्सा

पुलिस ने पहुंचकर संभाला मामला

हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। ब्रह्मपुरी पुलिस के अनुसार मामले से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर घटनाक्रम की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और उपलब्ध वीडियो फुटेज की भी पड़ताल की जा रही है।

जांच के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Location :  Meerut

Published :  19 August 2026, 6:27 PM IST

Related News

Advertisement