18 अगस्त की वो खौफनाक रात… गायब हुई बेटी! सुल्तानपुर पुलिस के ‘ऑपरेशन मुस्कान’ ने लौटाए परिजनों के आंसू

सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में मां की डांट से नाराज होकर रात में अचानक लापता हुई युवती को पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर सकुशल ढूंढ निकाला।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 19 August 2026, 5:19 PM IST
google-preferred

Sultanpur: जयसिंहपुर क्षेत्र के दलपत सहाय का पुरवा (चोरमा) निवासी सुनील यादव की बेटी मानवी यादव 18 अगस्त की शाम करीब सात बजे अचानक घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

रात में घर से अचानक गायब हुई युवती

घबराए परिजनों ने देर रात लगभग 11:40 बजे स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया।

यह भी पढ़ें: Sultanpur: ‘सच से पर्दा, अफवाहों पर ताला!’ लम्भुआ में युवती की मौत का पूरा सच आया सामने

पुलिस टीमों का गठन और सघन तलाशी अभियान

सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर, जयसिंहपुर और मोतिगरपुर थाना प्रभारियों के नेतृत्व में कई पुलिस टीमें गठित की गईं।

पुलिस की टीमों ने गांव के आसपास के रास्तों, गलियों और संभावित ठिकानों पर रात में ही व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। सघन चेकिंग के दौरान युवती को उसके घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक निर्माणाधीन/सुनसान स्थान पर सकुशल बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: Sultanpur News: साइबर ठगों ने उड़ाए 3 लाख, फिर पुलिस ने पलटा पूरा खेल! पीड़ित को वापस मिली पूरी रकम

नाराज होकर सो गई थी युवती, परिजनों को सौंपा

प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि मां द्वारा किसी बात पर डांट दिए जाने के कारण मानवी काफी नाराज और दुखी हो गई थी। वह रोते-रोते घर से निकल गई और पास में ही एक जगह पर जाकर बैठ गई, जहां बाद में उसे नींद आ गई।

पुलिस ने सभी जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया। एसपी चारू निगम ने बताया कि बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत तत्काल प्रभाव से कदम उठाए जा रहे हैं।

Location :  Sultanpur

Published :  19 August 2026, 5:18 PM IST

Related News

Advertisement