Sultanpur News: जेल में हालत बिगड़ती रही या इलाज में हुई देरी? गंभीर बंदी को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ किया गया रेफर
सुल्तानपुर जिला जेल में बंद बंदी छोटेलाल की अचानक हालत बिगड़ गई। गंभीर स्थिति में उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ चिकित्सा विश्वविद्यालय रेफर कर दिया। परिजनों की ओर से जेल में समय पर उपचार न मिलने के आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि जेल प्रशासन ने मामले की जानकारी नहीं दी।