‘अचानक सामने आया अजगर और फुंकारने लगा…’ सुल्तानपुर के फार्म हाउस में फैली ऐसी दहशत, अटकीं लोगों की सांसें

सुल्तानपुर के दुबेपुर ब्लॉक स्थित पठानटोला के एक गोट फार्म में सोमवार को करीब 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर घुसने से हड़कंप मच गया। बकरियों के शिकार की नीयत से पहुंचे अजगर की फुफकार से लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम रेस्क्यू में जुट गई है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 24 August 2026, 11:39 AM IST
google-preferred

Sultanpur: दुबेपुर ब्लॉक क्षेत्र में प्रयागराज-अयोध्या बाईपास राजमार्ग के निकट पठानटोला के कमनगढ़ मोहल्ले में स्थित माही गोट फार्म एंड ट्रेडिंग कंपनी में सोमवार को करीब 10-12 फीट लंबे अजगर के घुस आने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जबकि उसकी फुफकार के डर से फार्म के आसपास जाने में लोग हिचक रहे हैं।

अजगर से लोगों में दहशत

बताया गया कि मो. अनीश के फार्म में बड़ी संख्या में बकरियां पाली जाती हैं। आशंका जताई जा रही है कि बकरियों के झुंड को शिकार बनाने के लिए अजगर जंगल की ओर से फार्म परिसर में पहुंचा। अजगर के दिखाई देने के बाद फार्म संचालक और आसपास के लोग दहशत में आ गए।

ये भी पढ़ें - Sultanpur News: भाजपा सभासद के ज्येष्ठ 45 वर्षीय रामानंद कोरी ने उठाया खौफनाक कदम, घर में फांसी लगाकर दी जान

वन विभाग ने पकड़ा अजगर

फार्म संचालक मो. अनीश ने मामले की जानकारी प्रभागीय वन अधिकारी अमित सिंह को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग ने अजगर को सुरक्षित पकड़ने के लिए विशेष टीम मौके पर भेजी है। डीएफओ अमित सिंह ने बताया कि अजगर को पकड़ने के लिए टीम को मौके पर भेजा गया है। फिलहाल स्थिति सामान्य है और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है। इधर विशालकाय अजगर के फार्म में घुसने की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए लोगों का तांता लग गया है। वन विभाग की टीम के पहुंचने तक लोग दूर से ही अजगर को देखने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - Sultanpur: नवागत एसपी विनीत जायसवाल ने के सामने होगी ये चुनौतियां

Location :  Sultanpur

Published :  24 August 2026, 11:39 AM IST

Related News

Advertisement