रात में घर से निकला लकड़ी ठेकेदार, सुबह बगीचे में पेड़ से लटका मिला शव; बेटे ने बताई चौंकाने वाली वजह

फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव के पास मंगलवार सुबह लकड़ी कटाई के ठेकेदार कमलेश सोनकर का शव बगीचे में मिला। रात में घर से निकले कमलेश के वापस नहीं लौटने के बाद सुबह उनका शव मिला। मृतक के बड़े बेटे ने पिता के एक महिला से संबंध होने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 11 August 2026, 2:31 PM IST
google-preferred

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव में रात करीब छह बजे घर से निकला लकड़ी कटाई का ठेकेदार सुबह अपने ही बगीचे में मृत मिला तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आम के पेड़ से उसका शव लटका देख ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। परिवार को घटना की जानकारी हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक के बड़े बेटे ने अपने पिता के एक महिला से संबंध होने की बात कहते हुए मामले की गहराई से जांच कराने की मांग की है।

सुबह बगीचे में मिला शव

ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार सुबह बगीचे की तरफ गए लोगों की नजर पेड़ पर पड़ी। वहां कमलेश सोनकर का शव मिला। यह देखकर लोगों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सबसे पहले 112 नंबर की पुलिस और पीआरबी टीम मौके पर पहुंची। कुछ ही देर बाद बिंदकी कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया।

जेल से लौटते वक्त अतीक अहमद के बेटे का तांडव, फतेहपुर में अली के 11 वाहनों पर चला पुलिस का डंडा

लकड़ी कटाई का ठेका करता था कमलेश

मृतक की पहचान करीब 45 वर्षीय कमलेश सोनकर पुत्र स्वर्गीय शिव बालक सोनकर के रूप में हुई है। बताया गया कि कमलेश लकड़ी कटाई का ठेका लेने का काम करता था। उसका बगीचा भी दरियापुर गांव के समीप बताया जा रहा है। घटना की खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। शव की हालत देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। कमलेश के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं।

शाम को घर से निकले थे

मृतक के बड़े बेटे शिवम सोनकर के मुताबिक उनके पिता मंगलवार शाम करीब छह बजे घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने पहले सोचा कि किसी काम से बाहर गए होंगे और जल्द लौट आएंगे। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने के बाद परिजनों को चिंता होने लगी। इसी बीच मंगलवार सुबह बगीचे में उनका शव मिलने की खबर सामने आई। इस घटना के बाद परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

प्रेमिका से मिलने फतेहपुर आया था युवक, कुछ घंटों बाद दुकान के अंदर जो मिला उसने सबको चौंका दिया

बेटे ने महिला से संबंध का लगाया आरोप

मामले में मृतक के बड़े बेटे शिवम सोनकर ने अपने पिता के एक महिला से संबंध होने की बात कही है। बेटे का आरोप है कि इसी महिला से जुड़े किसी मामले के कारण पहले भी एक घटना हुई थी। शिवम ने पुलिस से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है। हालांकि महिला से संबंध और उससे जुड़ी घटना को लेकर अभी पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में यह आरोप जांच का हिस्सा हैं और इनकी सच्चाई पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगी।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद बिंदकी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी ली। मौत की वास्तविक वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Fatehpur

Published :  11 August 2026, 2:31 PM IST

Advertisement