बंद कमरे की बैठक में क्या बनी बड़ी रणनीति? मैनपुरी से सपा के लिए उठे ये संकेत

मैनपुरी में समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार, राजनीतिक रणनीति और प्रदेश की मौजूदा परिस्थितियों पर चर्चा हुई। नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए युवाओं, किसानों और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को उठाया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रावल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 14 March 2026, 3:12 PM IST
google-preferred

Mainpuri: उत्तर प्रदेश की राजनीति में आने वाले समय में विधानसभा को लेकर माहौल धीरे-धीरे गर्म होता दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में मैनपुरी में समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक आयोजित की गई। जहां संगठन को मजबूत बनाने से लेकर आगामी राजनीतिक रणनीति तक कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक में नेताओं ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए युवाओं, किसानों और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए पूरी ताकत के साथ काम करें।

संगठन को मजबूत करने पर जोर

शनिवार को मैनपुरी के आवास विकास कॉलोनी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रावल सिंह यादव ने की। बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आने वाले समय में पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत होता है, इसलिए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहना होगा।

UP SI Exam 2026: मैनपुरी में कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा जारी, जानें क्या है तैयारियां?

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रावल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जनता को विश्वगुरु बनने के बड़े-बड़े सपने दिखाकर वोट तो ले लेती है, लेकिन जमीनी स्तर पर आम लोगों को बुनियादी सुविधाएं भी ठीक से नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने कहा कि किसान लगातार संकट में है। एक तरफ आलू जैसे फसलों के दाम गिर रहे हैं, वहीं बालू और अन्य जरूरी सामान महंगे हो गए हैं। गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने भी आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है।

युवाओं और महिलाओं के मुद्दे उठे

रावल सिंह यादव ने आगे कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों के कारण युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है। पढ़ाई पूरी करने के बाद भी नौजवानों को नौकरी नहीं मिल पा रही है, जिससे उनमें निराशा बढ़ रही है। वहीं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और इसका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ रहा है।

बदलाव चाहता है नौजवान

बैठक में पूर्व मंत्री आलोक कुमार शाक्य ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रदेश का नौजवान अब बदलाव का मन बना चुका है। आने वाले समय में वह ऐसी सरकार चाहता है जो युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर दे, महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाए और किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिला सके।

मैनपुरी में हैरान करने वाली वारदात, मालिक की गैरमौजूदगी में नौकर ने किया बड़ा खेल

बैठक में रामनारायण वाथम, दुर्गान सिंह वर्मा, जीतपाल, गंगाराम जाटव, रक्षी यादव, रमेश यादव, नीरज कुमार, गौरव कुमार, अजय यादव, मनीष यादव और उपेंद्र यादव समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 14 March 2026, 3:12 PM IST

Advertisement