सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने रोका, अजरौली नहीं पहुंच सके
सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकरन निर्मल पीड़ित परिवार से मिलने फतेहपुर आ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें नौबस्ता पक्का पुल के पास रोक दिया। रायबरेली से आ रहे सपा नेता को हथगाम और सुल्तानपुर घोष पुलिस ने रोककर गांव जाने से मना कर दिया।