विधानसभा चुनाव से पहले गौतम बुद्ध नगर में सपा का युवा दांव, शेखर यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने गौतम बुद्ध नगर में युवा नेता शेखर यादव को लोहिया वाहिनी का जिलाध्यक्ष बनाकर बड़ा संगठनात्मक दांव चला है। इसे बीजेपी के मजबूत गढ़ में सपा की चुनावी तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 10 July 2026, 6:13 AM IST
google-preferred

Noida : विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी ने गौतम बुद्ध नगर में बड़ा संगठनात्मक दांव चला है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने युवा समाजवादी नेता शेखर यादव को लोहिया वाहिनी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को बीजेपी के मजबूत गढ़ में सपा की चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

युवा चेहरों पर सपा का फोकस

शेखर यादव लंबे समय से समाजवादी विचारधारा और डॉ. राम मनोहर लोहिया के सिद्धांतों को लेकर सक्रिय रहे हैं। वह संगठन और जनहित के मुद्दों पर लगातार आवाज उठाते रहे हैं। युवाओं के बीच उनकी पकड़ और संघर्षशील छवि को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी है।

बीजेपी के गढ़ में संगठन मजबूत करने की कोशिश

गौतम बुद्ध नगर को बीजेपी का मजबूत क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले सपा यहां बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। शेखर यादव की नियुक्ति को इसी तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी युवाओं, पिछड़ों, किसानों और स्थानीय मुद्दों के जरिए अपनी पकड़ बढ़ाने की कोशिश करेगी।

इंटरव्यू में ऐसा क्या हुआ? जो ग्रेटर नोएडा में 23 साल के वेदांत ने चूना मौत का रास्ता चुना!

सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी : शेखर यादव

लोहिया वाहिनी का जिलाध्यक्ष शेखर यादव यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर पूरी ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। आने वाला विधानसभा चुनाव सिर्फ सत्ता का नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के भविष्य का चुनाव होगा।

"नई ताकत काम करेगी टीम"

आगे कहा कि हमारा लक्ष्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना, युवाओं को समाजवादी विचारधारा से जोड़ना और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाना है। युवाओं, किसानों, महिलाओं और आम जनता के मुद्दों को लेकर हम घर-घर जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में गौतम बुद्ध नगर में समाजवादी पार्टी को नई ताकत देने के लिए पूरी टीम पूरी मजबूती से काम करेगी।

Location :  Noida

Published :  10 July 2026, 5:26 AM IST

Advertisement