हिंदी
मृतक वेदांत की फाइल फोटो (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी में एक 23 वर्षीय युवक की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। सूचना मिलते ही सूरजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
मृतक की पहचान देवरिया जिले के रामनगर निवासी 23 वर्षीय वेदांत के रूप में हुई है। वह पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी के एक स्टूडियो अपार्टमेंट में स्टे रूम लेकर रह रहा था। बुधवार शाम करीब छह बजे वह इमारत की 21वीं मंजिल पर पहुंचा और वहां से नीचे गिर गया। वह सोसायटी के रिसेप्शन के ऊपर आ गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस की पूछताछ में मृतक की बहन ने बताया कि वेदांत बुधवार सुबह नोएडा सेक्टर-16 स्थित एक निजी आईटी कंपनी में इंटरव्यू देने गया था। दोपहर में उसने फोन कर बताया था कि उसका चयन नहीं हुआ है। उसने शाम तक घर लौटने की बात भी कही थी। इसके कुछ घंटे बाद परिवार को उसकी मौत की सूचना मिली, जिससे परिजन सदमे में हैं।
Greater Noida Nikki Murder: पुलिसिया कार्रवाई से नाखुश पिता, सरकार से की सजा-ए-मौत की मांग
सूरजपुर थाना पुलिस ने बताया कि युवक के कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उसकी कॉल डिटेल, मैसेज और अन्य डिजिटल गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है।
Location : Greater Noida
Published : 9 July 2026, 3:54 PM IST