हिंदी
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का सोनभद्र दौरा
Sonbhadra: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल शुक्रवार को सोनभद्र पहुंचे। वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रतिनिधि के रूप में वरिष्ठ नेता विजय सिंह गोंड़ के तेरहवीं एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। सोनभद्र में यह उनका पहला आधिकारिक दौरा था, जिसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
श्यामलाल पाल के चोपन पहुंचने पर नगर अध्यक्ष रमेश सोनी के आवास पर सपा नगर इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं और जोरदार नारेबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और शांति का विशेष ध्यान रखा गया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
Rudraprayag: आबकारी विभाग ने तस्करों पर कसा शिकंजा, अवैध अंग्रेजी शराब की खेप बरामद
इस अवसर पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विधानसभा क्षेत्र से लेकर नगर क्षेत्र तक पार्टी की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रवार रणनीति तैयार करने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने पर विचार-विमर्श किया गया।
श्यामलाल पाल ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनहित, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएं और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से स्थानीय कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत स्थिति में लाने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और सामाजिक समरसता को लेकर भी चर्चा की गई।
200MP कैमरा, 120W चार्जिंग और 1.5K डिस्प्ले—अब कम कीमत में
इस अवसर पर नजमुद्दीन इदरीशी, अनिल यादव, नरेश यादव, अभिषेक दुबे, महेंद्र निषाद, नसरुद्दीन इदरीशी, अनवर कुरैशी, सतीश यादव, विनीत जाटव, सुमित गुप्ता, राकेश सोनी, मुन्ना गुप्ता, शाहरुख कुरेशी और सुल्तान कुरेशी सहित समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष क्षेत्र की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति से जुड़े मुद्दों को रखा।
Location : Sonbhadra
Published : 21 January 2026, 7:39 PM IST