Sonbhadra Enconter: भाई-बहन से छेड़खानी और लूट को दिया था अंजाम; पुलिस ने कर दिया ये हाल

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लूट और छेड़खानी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में हुई एक पुलिस मुठभेड़ में तीन अपराधी घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 9 October 2025, 11:00 PM IST
google-preferred

Sonbhadra: सोनभद्र पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लूट और छेड़खानी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में हुई एक पुलिस मुठभेड़ में तीन अपराधी घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल, 7 हज़ार नकदी और अवैध हथियार बरामद किए हैं। यह घटना 8 अक्टूबर 2025 को रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के इको प्वाइंट के पास हुई थी। बदमाशों ने एक महिला से नकदी, मोबाइल और स्वर्णाभूषण छीन लिए थे, साथ ही उसके साथ छेड़खानी भी की थी। इस संबंध में रॉबर्ट्सगंज थाने में मु0अ0सं0- 1022/2025 धारा 74, 309(6) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया था।

सोनभद्र में भाई-बहन से लूट और छेड़खानी, सांसद छोटेलाल खरवार ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के दिए निर्देश

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश लोढ़ी टोल प्लाजा से लगभग 300 मीटर दूर पहाड़ी पर मौजूद हैं। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की, जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन अभियुक्तों के पैरों में गोली लगी और वे घायल हो गए। एक अन्य अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

छेड़खानी और लूटपाट

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने बताया कि बीती रात वादी अजीत ने पुलिस को सूचना दी थी कि वे अपनी एक रिश्तेदार के साथ दवाई लेने जा रहे थे। राबर्ट्सगंज टोल प्लाजा के पीछे शौच के लिए रुकने पर चार-पांच लड़कों ने उन पर हमला कर मारपीट और लूटपाट की। महिला ने बताया कि लड़कों ने उनके साथ छेड़खानी का भी प्रयास किया था। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए, थाना राबर्ट्सगंज प्रभारी, महिला थाना प्रभारी, एसओजी और सीओ सिटी के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया था। टीम को अपराधियों की धरपकड़ का जिम्मा सौंपा गया।

Video: सोनभद्र में बहन और उसके प्रेमी की पांच भाइयों ने रची हत्या की खौफनाक पटकथा; देखें वीडियो

गुरुवार रात पुलिस को सूचना मिली कि इस घटना में शामिल चार अपराधी क्षेत्र में फिर से कोई घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही सीओ सिटी और उनकी टीम ने घेराबंदी की और अपराधियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में महिला थाना प्रभारी और थाना प्रभारी राबर्ट्सगंज की टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग में चंद्रभूषण खरवार, अजय कुमार और अगस्त उर्फ आजाद नामक तीन अपराधी घायल हो गए। इन सभी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल फोन और नकदी पैसे बरामद किए हैं। अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियार और कारतूस भी पुलिस टीम ने जब्त किए हैं। घायल अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Location : 
  • Sonbhadra

Published : 
  • 9 October 2025, 11:00 PM IST