असम सीएम के बयान पर क्यों भड़के कांग्रेसी? सोनभद्र में विरोध प्रदर्शन

सोनभद्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ बढ़ौली चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन खेड़ा के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी बेहद निंदनीय है और यह संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 10 April 2026, 3:56 PM IST
google-preferred

Sonbhadra: जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बढ़ौली चौक पर एकत्रित होकर कांग्रेसियों ने उनका पुतला दहन करके नारेबाजी की।

बढ़ौली चौक पर जुटे कार्यकर्ता

जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में आयोजित इस  प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जमावड़ा बढ़ने लगा और देखते ही देखते पूरा क्षेत्र नारों से गूंज उठा।

बयान पर जताई कड़ी आपत्ति

इस दौरान रामराज सिंह गोंड ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की भाषा किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देती और यह सीधे तौर पर पद की गरिमा के खिलाफ है।

सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से कार चालक की मौत; जानिये घटनास्थल की पूरी कहानी

माफी की उठी मांग

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अपने पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है और उन्हें तत्काल देश से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मांग की गई कि ऐसे बयान देने वाले मुख्यमंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

पुतला दहन कर जताया विरोध

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़ौली चौक पर एकत्र हुए और प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कई नेताओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्वामी अरविंद सिंह, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष हाजी नूरुद्दीन खान, बृजेश तिवारी, कन्हैया पांडे, आरटीआई प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा सहित कई वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा कोषाध्यक्ष राजबली पांडे, अमरेश देव पांडे, मृदुल मिश्रा, रोहिल मिश्रा, ओमप्रकाश रावत, दयाशंकर पांडे, आशीष सिंह, स्वतंत्र साहनी, प्रांजल श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार चौबे, शंकर लाल भारती, विशिष्ट चौबे, ददन प्रसाद, अनीता गोंड, रोजनी खान, पंकज मिश्र, राहुल सिंह पटेल, गुलाब तिवारी, दयाराम प्रजापति, ऋषिराज कुमार और सुनील कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।

Location :  Sonbhadra

Published :  10 April 2026, 3:56 PM IST

Advertisement