Sonbhadra Accident: Car vs Tanker टक्कर से उजड़ा परिवार, Ballia के रहने वाले महिला और ससुर की मौत; चार घायल

सोनभद्र जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर विष्णु प्रिया ढाबा पोखरा के पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े टैंकर से जा टकराई।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 11 June 2026, 4:01 PM IST
google-preferred

Sonbhadra: सोनभद्र जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर विष्णु प्रिया ढाबा पोखरा के पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े टैंकर से जा टकराई।

Car vs Tanker टक्कर से मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चड़वा-बड़वा गांव निवासी एक परिवार कार से रेणुकूट होते हुए छत्तीसगढ़ के रायपुर जा रहा था। इसी दौरान ढाबा के पास खड़े टैंकर में कार पीछे से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

स्थानीय लोगों ने चलाया Rescue Operation

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

चिकित्सकों ने 33 वर्षीय रूचि सिंह (पत्नी पवन सिंह) को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाद में 70 वर्षीय यतेंद्र सिंह (पुत्र धर्मदेव सिंह) ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घायलों में बच्चे समेत कई लोग शामिल

इस हादसे में 65 वर्षीय मालती सिंह, 35 वर्षीय पवन सिंह, पंकज सिंह और चार वर्षीय रिमझिम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं और उनका इलाज जारी है।

Shradh Ceremony के बाद लौट रहा था परिवार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यतेंद्र सिंह अपने छोटे भाई संतोष सिंह की पत्नी के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए परिवार के साथ बरवा गांव आए थे। कार्यक्रम के बाद पूरा परिवार रायपुर लौट रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

Police Investigation जारी

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और टैंकर चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Location :  Sonbhadra

Published :  11 June 2026, 3:59 PM IST

Advertisement