हिंदी
नैमिषारण्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम (Img: Dynamite News)
Sitapur: सावन के पहले सोमवार को नैमिषारण्य में उमड़े श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ के बीच लखनऊ जोन की आईजी किरण एस ने पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिरों, घाटों और प्रमुख मार्गों का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों कोआवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आईजी किरण एस ने सबसे पहले देवदेवेश्वर महादेव मंदिर और देवदेवेश्वर घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली जांची गई और पुलिस ड्यूटी रोस्टर का अवलोकन किया गया। उन्होंने विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता, मुस्तैदी और श्रद्धालुओं के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें - Sitapur News: कांवड़ यात्रा पर टूटा दुखों का पहाड़, DJ में उतरा हाईटेंशन लाइन का करंट, 2 की दर्दनाक मौत
इसके बाद आईजी और एसपी चक्रतीर्थ पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की। बाद में दोनों अधिकारी शक्तिपीठ मां ललिता देवी मंदिर पहुंचे और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा सावन मेले के सकुशल संचालन की कामना की।
निरीक्षण के दौरान हाल ही में स्थापित नैमिषारण्य पर्यटन चौकी का भी जायजा लिया गया। आईजी ने निर्देश दिए कि सावन मेले के दौरान मंदिरों, घाटों और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ये भी पढ़ें - Sitapur: पीट-पीटकर अधमरा किया, फिर कसा गला, सीतापुर में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे मेले क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम वातावरण मिल सके।
Location : Sitapur
Published : 3 August 2026, 7:13 PM IST