आखिर कौन है बलिया का राज सिंह ? जो CM शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में हुआ गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए यूपी के बलिया से तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। जांच में बिहार और पूर्वांचल के शूटर नेटवर्क का पता चला है। एक छोटी सी तकनीकी गलती ने पूरे केस को सुलझा दिया।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 11 May 2026, 6:54 PM IST
google-preferred

New Delhi: पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की सनसनीखेज हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में यूपी के बलिया निवासी राज सिंह उर्फ चंदन को मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी की गई।

इसके अलावा बिहार के बक्सर से मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य को भी पकड़ा गया है। यह पूरा मामला 6 मई की रात का है जब मध्यग्राम इलाके में नकाबपोश हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ की एसयूवी रोककर उनकी हत्या कर दी थी।

UPI ट्रांजैक्शन से खुला हत्या का राज

जांच में सबसे बड़ा सुराग तब मिला जब आरोपियों ने भागते समय बाली टोल प्लाजा पर कैश की जगह यूपीआई से भुगतान किया। इसी एक गलती ने पुलिस को उनके मोबाइल नंबर तक पहुंचा दिया। टोल प्लाजा पर लगे हाई-डेफिनिशन कैमरों में सिल्वर रंग की कार और उसमें बैठे संदिग्धों के चेहरे साफ दिखाई दिए।

CM मान के भाई ज्ञान सिंह BJP में शामिल, AAP छोड़ने वालों की लंबी कतार

तकनीकी जांच और डिजिटल फुटप्रिंट्स के आधार पर पुलिस ने पूरे नेटवर्क का खुलासा कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन डिजिटल सबूतों ने उनकी चाल नाकाम कर दी।

फर्जी नंबर प्लेट और क्लोन कार का खेल

आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए सिल्वर रंग की कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी, जो सिलीगुड़ी में रजिस्टर्ड एक असली वाहन की कॉपी थी। जांच में पता चला कि अपराधियों ने ऑनलाइन पोर्टल से कार की तस्वीर लेकर उसकी क्लोन नंबर प्लेट तैयार की थी। इसका मकसद जांच एजेंसियों को भ्रमित करना और ट्रैकिंग से बचना था। लेकिन सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल ट्रेल ने उनकी यह साजिश उजागर कर दी और पुलिस को पूरी कड़ी जोड़ने में मदद मिली।

Budaun: कचहरी परिसर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप

बलिया और बिहार से जुड़ा शूटर नेटवर्क

गिरफ्तार मुख्य आरोपी राज सिंह उर्फ चंदन बलिया के आनंद नगर का रहने वाला है और उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है। उस पर 2020 में एक अंडा व्यवसायी की हत्या का आरोप है और वह जमानत पर बाहर था। जांच में सामने आया है कि इस हत्या की साजिश में बिहार और पूर्वांचल के पेशेवर शूटरों का इस्तेमाल किया गया था।

राज सिंह के राजनीतिक और सामाजिक संपर्कों की भी जांच की जा रही है। पुलिस सभी आरोपियों को कोलकाता ले जाकर पूछताछ कर रही है ताकि इस हत्या के मास्टरमाइंड और पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके।

Location :  New Delhi

Published :  11 May 2026, 6:54 PM IST

Advertisement