हिंदी
घरेलू गैस की किल्लत(फोटो सोर्स- Google)
Balrampur: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद में घरेलू गैस की किल्लत और वितरण प्रणाली में व्याप्त अव्यवस्था ने आज आम जनता के सब्र का बांध तोड़ दिया। बाला जी गैस एजेंसी के कामकाज के तरीके से असंतुष्ट उपभोक्ताओं ने तुलसीपुर मार्ग पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया।
एजेंसी के कर्मचारी होम डिलीवरी का झांसा देकर
प्रदर्शनकारियों का सबसे गंभीर आरोप यह था कि एजेंसी के कर्मचारी होम डिलीवरी का झांसा देकर उनसे मोबाइल पर आने वाला ओटीपी पहले ही ले लेते हैं, लेकिन इसके बावजूद हफ्तों बीत जाने पर भी गैस सिलेंडर उनके घर तक नहीं पहुँचता।
जनता के उग्र तेवरों की सूचना
उपभोक्ताओं ने इसे एक सोची-समझी धांधली करार देते हुए कहा कि डिजिटल रिकॉर्ड में डिलीवरी सफल दिखाने के लिए समय से पहले ओटीपी ले लिया जाता है, जबकि धरातल पर लोग खाली सिलेंडर लिए भटकने को मजबूर हैं।सड़क पर बढ़ती भीड़ और जनता के उग्र तेवरों की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर प्रभारी मनोज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे।
गैस वितरण की गड़बड़ी को दूर
उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों की समस्याओं को सुना और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि गैस वितरण की इस गड़बड़ी को दूर कराया जाएगा। पुलिस प्रशासन की ओर से मिले उचित समाधान के आश्वासन के बाद ही लोगों ने सड़क से जाम हटाया, जिससे यातायात पुनः सुचारू हो सका।इस घटना ने एक बार फिर गैस एजेंसियों की पारदर्शिता और उपभोक्ताओं के प्रति उनकी जवाबदेही पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
Location : Balrampur
Published : 10 May 2026, 4:24 PM IST
Topics : Balrampur GAS Latest News protest UP News