हफ्तों का इंतजार और ओटीपी का खेल, बलरामपुर में हंगामा
बलरामपुर की सड़कों पर आज जो मंजर दिखा, वो व्यवस्था की विफलता की चीख है। हाथ में खाली सिलेंडर और आँखों में मायूसी लिए ये लोग किसी खैरात की उम्मीद में नहीं, बल्कि अपने हक के लिए चक्का जाम करने को मजबूर हुए।