Gas Leakage in UP: बुलंदशहर में बड़ा हादसा, फैक्ट्री में गैस रिसाव से दो लोगों की मौत, जानिये पूरा अपडेट

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गैस रिसाव के कारण यहां दो लोगों की मौत हो गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 21 January 2025, 8:23 PM IST
google-preferred

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मंगलवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक फैक्ट्री में गैस रिसाव की घटना हो गई। गैस रिसाव के कारण फैक्ट्री में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति बेहोश हो गया। बेहोश कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम ने घटना की जांच के आदेश दिये हैं। 

कारखाने में गैस रिसाव की घटना और दो लोगों की मौत के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोग घटना के खिलाफ प्रदर्शन पर उतारू हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ये घटना बुलंदशहर स्थित सिकंदराबाद की बीएटीएक्स एनर्जीज कंपनी की है। मंगलवार को फैक्टरी में ट्रायल चल रहा था। इसी दौरान बॉयलर में गैस सिलेंडर लगाने के दौरान अचानक गैस का रिसाव  हो गया। गैस रिसाव के कारण दो कर्मचारियों की मौत हो गई है, वहीं तीसरे को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। 

गैस की चपेट में आने से गुलावठी क्षेत्र के बसाईच गांव निवासी सत्येंद्र, संभल मुरादाबाद निवासी अंशुल चौहान व गिरीश बेहोश हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नोएडा के कैलाश से फॉर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान सत्येंद्र व अंशुल चौहान की मौत हो गई।

दो कर्मचारियों की मौत की सूचना पर पीड़ित परिजन व स्थानीय लोग फैक्ट्री जा पहुंचे। गुस्साये लोगों द्वारा यहां प्रदर्शन किया जा है। मृतक के परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

सूचना पर पुलिस बल के साथ एसडीएम मौके पर पहुंचे। घटना की जांच के आदेश दिये गये हैं।

Published : 
  • 21 January 2025, 8:23 PM IST

Advertisement
Advertisement