मैनपुरी में सनसनीखेज वारदात, जामुन के पेड़ से लटकी मिली दो जिंदगियां

यूपी के मैनपुरी में शनिवार को दिलदहलाने वाली बड़ी वारदात सामने आयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 March 2026, 3:17 PM IST
google-preferred

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। बख्तपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में देवर-भाभी के शव एक पेड़ पर लटके मिले। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, इस वारदात को सुबह लगभग 4 बजे अंजाम दिया गया, जिसके बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान 18 वर्षीय अखिलेश कश्यप पुत्र झब्बूलाल और 23 वर्षीय सरोजिनी पत्नी पुष्पेंद्र के रूप में हुई है। दोनों के शव एक ही साड़ी के अलग-अलग किनारों से लटके हुए पाए गए, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह किसान खेतों की ओर जा रहे थे। किसानों ने एक ही पेड़ पर दो शवों को एक साड़ी से फंदा लगाकर लटकते हुए देखा। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतको की फाइल फोटो

 

मैनपुरी में टप्पेबाज गैंग पर एक्शन: रास्ता पूछते-पूछते उड़ा लिए 20 हजार, गिरफ्तार दूसरा…

प्रेम प्रसंग की आशंका

परिजनों के अनुसार, रामनवमी के अवसर पर पूरा परिवार मंदिर में नेजा चढ़ाने गया था। वहीं बीती रात घर पर डीजे कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, जिसमें देवर और भाभी ने साथ में डांस भी किया था। घटना के बाद परिवार के लोगों ने प्रेम प्रसंग की आशंका जताई है।

मैनपुरी में ‘एक शाम कन्हैया के नाम’, जुटेंगे कई दिग्गज कलाकार, कला और भक्ति का होगा अद्भुत संगम

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 28 March 2026, 3:17 PM IST

Advertisement