गोरखपुर में सनसनी, नाबालिग को भगाने के आरोप में युवक पर FIR, पुलिस जांच में जुटी

गोला थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के अपहरण का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम गौर बेदौली निवासी एक महिला ने बगल के गांव के युवक पर अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर, शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

Gorakhpur: गोला थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के अपहरण का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम गौर बेदौली निवासी एक महिला ने बगल के गांव के युवक पर अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर, शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर गोला थाने में युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम गौर बेदौली निवासी महिला ने थाना गोला में दी गई लिखित शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को पड़ोसी गांव का एक युवक लंबे समय से बहला-फुसलाता आ रहा था। आरोप है कि युवक ने लड़की को शादी का झांसा देकर विश्वास में लिया और 6 फरवरी की रात करीब ढाई बजे उसे घर से भगा ले गया। घटना के बाद जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो परिवार में हड़कंप मच गया।

Gorakhpur News: बिना सूचना गैरहाजिर अफसरों पर एडीएम का बड़ा एक्शन, जानें क्या है पूरा मामला?

पीड़िता की मां का कहना है कि बेटी के लापता होने के बाद परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद मजबूर होकर उन्होंने थाने पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर में आरोपी युवक का नाम, पता और मोबाइल नंबर भी अंकित किया गया है, ताकि पुलिस को कार्रवाई में सुविधा हो सके। पीड़िता की मां ने आशंका जताई है कि उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है और उसके साथ कोई अनहोनी भी हो सकती है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गोला पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) एवं 87 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण इसे प्राथमिकता पर लिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच की जा रही है।

Raebareli Crime: शादी का वादा कर… पीड़िता ने बताया हैरान कर देने वाला सच

गोला थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की बरामदगी पुलिस की पहली प्राथमिकता है। जैसे ही लड़की को सकुशल बरामद किया जाएगा, आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, क्षेत्र में इस घटना के बाद चर्चा का माहौल है और लोग नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आवश्यक कार्रवाई की

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 7 February 2026, 5:46 PM IST

Advertisement
Advertisement