हिंदी
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा
महराजगंज: जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है। लू-प्रकोप के खतरे को देखते हुए जिले के सभी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्त पोषित, संस्कृत, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संचालित सभी माध्यमिक विद्यालय अब अग्रिम आदेशों तक प्रातः 07:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक संचालित होंगे। यह निर्णय विशेष रूप से छात्रों को भीषण गर्मी और लू के दुष्प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।
|Video| महराजगंज स्टेडियम में बड़ा बवाल! खिलाड़ियों का फूटा गुस्सा, जानें पूरा मामला
प्रशासन का मानना है कि दोपहर के समय तापमान अत्यधिक बढ़ जाता है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। ऐसे में स्कूलों का समय सुबह के अपेक्षाकृत ठंडे समय में निर्धारित करना एक आवश्यक कदम है।
सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। साथ ही छात्रों के लिए पीने के पानी, प्राथमिक उपचार और गर्मी से बचाव के अन्य आवश्यक प्रबंध भी सुनिश्चित किए जाएं।
अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को गर्मी से बचाव के उपायों के साथ ही स्कूल भेजें, जैसे पानी की बोतल, टोपी या छाता आदि।
Location : Maharajganj
Published : 29 April 2026, 6:10 PM IST
Topics : DM Maharajganj News school Timing UP News