हिंदी
मैनपुरी सांसद डिंपल यादव के सम्मान में उतरे समाजवादी महिला कार्यकर्ता
Maharajganj: मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव पर की गई मौलाना साजिद रशीदी की आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ जनपद महराजगंज में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। इस पूरे मामले ने राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर गरमाहट पैदा कर दी है। स्थानीय समाजवादी कार्यकर्ताओं व आम जनमानस ने इसे महिला सम्मान के खिलाफ एक गम्भीर हमला बताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार इस संबंध में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व समर्थकों ने महराजगंज जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है, जिसमें मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि डिंपल यादव एक निर्वाचित महिला सांसद हैं, जिन्होंने हमेशा महिला सशक्तिकरण और सम्मान की आवाज बुलंद की है। ऐसे में उनके खिलाफ की गई यह अशोभनीय और अभद्र टिप्पणी न केवल व्यक्तिगत अपमान है, बल्कि यह समस्त देश की महिलाओं के सम्मान को चोट पहुंचाने वाला कृत्य है।
प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस प्रकार की बयानबाजी भारतीय संविधान, विधि व्यवस्था और सामाजिक मूल्यों का खुला उल्लंघन है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपी मौलाना के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे।
IND vs ENG: ओवल के मैदान पर गिल मचाएंगे धमाल, एक साथ इन 5 रिकॉर्ड्स को करेंगे ध्वस्त!
महिलाओं की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी सार्वजनिक रूप से किसी महिला के सम्मान से खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के महिला जिलाध्यक्ष सत्यभामा सिंह, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी विद्यासागर यादव, यज्ञदत्त पासवान, इंदु गौतम जिला महासचिव, सावित्री देवी, मोनी देवी, इसरावती देवी, पूनम यादव पनियरा विधान सभा अध्यक्ष, लालती देवी, रुना देवी, अमीरून निशा सुमन यादव विधानसभा अध्यक्ष नौतनवा, समसुद्दीन अली रामललित मौर्या आदि समाजवादी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Location : Maharajganj
Published : 30 July 2025, 3:41 PM IST
Topics : Maharajganj News Maharjganj Politics mainpuri MP dimple yadav Maulana Sajid Rashidi Samajwadi Party