हिंदी
महिला की दर्दनाक मौत फोटो सोर्स- google
Baliya: यहां नगरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा चट्टी के समीप गत दिवस को दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र के ढेकवारी निवासी श्रीमती उर्मिला पाण्डेय (65) पत्नी सुरेंद्र पाण्डेय अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से मायके भरथाव, थाना सिकंदरपुर जा रही थीं। विशुनपुरा चट्टी के पास पंडितपुरा में सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उर्मिला पाण्डेय सड़क पर गिर गईं और ट्रॉली का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
गोरखपुर: पति की मौत के बाद हुआ ये बड़ा खेल, मामला जान पकड़ लेंगे माथा
घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल नगरा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
Location : Baliya
Published : 8 May 2026, 6:10 PM IST
Topics : Latest News Road Accident UP News UP Police