UP में लापरवाह 5 डॉक्टर बर्खास्त, कई जिलों में हड़कंप

उत्तर प्रदेश कई जिलों में स्वास्थ्य विभाग में बड़ी लापरवाही की खबर सामने आई है, जिसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने 5 डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। आइए जानते किन किन जिलों पर हुई कार्रवाई...

Updated : 8 May 2026, 5:25 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने लापरवाही बरतने वाले 5 डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही और अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई करते अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों और डॉक्टरों के खिलाफ निर्देश जारी किए गए हैं। इससे प्रदेश के कई जिलों में हड़कंप मच गया है।

डॉक्टर लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित

स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय के अनुसार बर्खास्त किए गए सारे डॉक्टर बिना सूचना के लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित थे और अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर रहे थे, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।

बंगाल कैबिनेट में Guajarat Model… इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी; ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथग्रहण की तैयारी शुरू

बर्खास्त किए गए डॉक्टर

जानकारी के मुताबिक बर्खास्त किए गए डॉक्टरों में गोरखपुर जिला अस्पताल की डॉ. अलकनंदा, कुशीनगर सीएमओ कार्यालय में तैनात डॉ. रामजी भारद्वाज,अमेठी के सीएचसी जगदीशपुर के डॉ. विकलेश कुमार शर्मा, बलरामपुर के डॉ. सौरभ सिंह और औरैया के सीएचसी दिबियापुर की डॉ. मोनिका वर्मा शामिल हैं।

West bengal CM: बंगाल हुआ भगवामय, शुभेंदु होंगे बंगाल के नए अधिकारी, हुबली में आखिरकार खिला कमल

विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश

सरकार ने  अंबेडकरनगर में  निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पंजीकरण और नवनीकरण  में कथित अनियमितताओं के मामले में  16 चिकित्सा अधिकारियों के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Location :  Lucknow

Published :  8 May 2026, 5:25 PM IST

Advertisement