हिंदी
बाइक की जोरदार भिड़ंत
Mainpuri: उत्तर प्रदेश में आए दिन हादसे की खबर सामने आती रहती है। इसी बीच मैनपुरी के बिछवा थाना क्षेत्र के हन्नुखेड़ा में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया। डायल 112 पर तैनात पुलिस बाइक और एक अन्य बाइक की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे होमगार्ड दिनेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे सिपाही सत्यपाल सिंह समेत दूसरी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
क्या है पूरी घटना?
जानकारी के मुताबिक, इमादपुर हन्नुखेड़ा निवासी पवन अपनी बाइक से घर लौट रहा था। उसी दौरान सामने से डायल 112 पर तैनात 42 वर्षीय होमगार्ड दिनेश, निवासी सिरसा थाना कुरावली, अपने साथी सिपाही सत्यपाल सिंह के साथ किसी पुलिस इवेंट पर जा रहे थे। हन्नुखेड़ा के पास दोनों बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई।
बाइक सवार 20 वर्षीय युवक का इलाज जारी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने होमगार्ड दिनेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि सिपाही सत्यपाल सिंह और दूसरी बाइक सवार 20 वर्षीय युवक का इलाज जारी है।
हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है, लेकिन शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। गौरतलब है कि आए दिन हादसे की खबर सामने
Location : Mainpuri
Published : 24 March 2026, 9:29 PM IST
Topics : Latest News mainpuri news Road Accident UP News