हिंदी
सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र में हाथीनाला-रेनुकूट मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एसबीआई के सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। वाराणसी से बाइक से आ रहे राम आशरफ यादव को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल हिंडालको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ड्यूटी पर लौटते वक्त मौत ने रोका रास्ता
Sonbhadra: जिला के पिपरी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाथीनाला-रेणुकूट मुख्य मार्ग पर बाबूराम डिग्री कॉलेज के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे भारतीय स्टेट बैंक के सुरक्षा गार्ड राम आशरफ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और काफी देर तक तड़पते रहे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी और इसके बाद एंबुलेंस के जरिए घायल को तुरंत अस्पताल भेजा गया।
घायल राम आशरफ यादव को हिंडालको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और बैंक कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि वह वाराणसी से रेनुकूट ड्यूटी पर लौट रहे थे। सहकर्मियों के मुताबिक राम आशरफ यादव मेहनती और मिलनसार स्वभाव के थे। उनकी अचानक मौत से बैंक परिसर में भी गम का माहौल है। परिवार को सूचना देने के बाद उनका इंतजार किया गया।
Muzaffarnagar Crime: बारात से पहले उठा जनाजा; आत्महत्या या हत्या? जानें क्या है पूरा मामला
मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करवा दिया गया है। शव को मर्चरी में रखवाया कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Mainpuri Crime: दो दिन में दो चोरी, तीसरे दिन गिरफ्तारी- किशनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस के अनुसार क्षेत्र में कानून व्यवस्था सामान्य है और हादसे के बाद यातायात भी सुचारु रूप से चल रहा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
इस हादसे ने एक बार फिर मुख्य मार्गों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।